{"_id":"6832f3f578058ed426054be0","slug":"former-cricketer-mohammad-kaif-wants-shubman-gill-take-inspiration-from-ajinkya-rahane-ahead-of-england-tour-2025-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे से पहले मोहम्मद कैफ ने दी शुभमन गिल को सलाह, इस खिलाड़ी से प्रेरणा लेने कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे से पहले मोहम्मद कैफ ने दी शुभमन गिल को सलाह, इस खिलाड़ी से प्रेरणा लेने कहा
Sun, 25 May 2025 04:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 25 May 2025 04:12 PM IST
सार
कैफ ने गिल को रहाणे से बात करने के लिए कहा है क्योंकि उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2020-21 के दौरान ऑस्ट्रेलिया में एक युवा टीम का नेतृत्व किया था।
विज्ञापन
राशिद खान और शुभमन गिल
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट टीम के नवनियुक्त कप्तान शुभमन गिल को सलाह दी है। गिल को रोहित शर्मा के लाल गेंद के प्रारूप से संन्यास लेने के बाद टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई है। कैफ चाहते हैं कि गिल को अजिंक्य रहाणे से प्रेरणा लेनी चाहिए। गिल की कप्तान के तौर पर यह पहली सीरीज होगी। भारत पांच मैचों की इस सीरीज में रोहित और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के बिना उतरेगा।
विज्ञापन
रहाणे ने बीजीटी 2020-21 के दौरान की थी कप्तानी
सीरीज से पहले, कैफ ने गिल को रहाणे से बात करने के लिए कहा है क्योंकि उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2020-21 के दौरान ऑस्ट्रेलिया में एक युवा टीम का नेतृत्व किया था। यही कारण है कि कैफ ने गिल को टेस्ट कप्तान के रूप में अपना कार्यकाल शुरू करने से पहले रहाणे से प्रेरणा लेने की सलाह दी है। कैफ ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कहा, जब रहाणे ऑस्ट्रेलिया में भारत की कप्तानी कर रहे थे, तो गाबा टेस्ट से पहले सभी ने कहा था कि यह बहुत युवा टीम है। इसलिए, गिल को शायद रहाणे को फोन करके बात करनी चाहिए, क्योंकि रहाणे ने उस दौरे में युवा टीम के साथ शानदार प्रदर्शन किया था। गिल को भी कुछ ऐसा ही करना चाहिए।

गाबा में टूटा था ऑस्ट्रेलिया का घमंड
विराट कोहली के अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए पहले टेस्ट के बाद स्वदेश लौटने के बाद रहाणे ने भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में एक ऐतिहासि सीरीज जीत दिलाई थी। कार्यवाहक कप्तान ने युवा टीम को सीरीज में जोरदार वापसी करने के लिए प्रेरित किया और अंततः 2-1 से जीत हासिल की, जिससे ऑस्ट्रेलिया का गाबा में 34 साल का अजेय रहने का सिलसिला समाप्त हो गया था।

20 जून से होगी सीरीज
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम घोषित की थी। ऋषभ पंत को इस टीम का उपकप्तान बनाया गया है। भारत को 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेलनी है। इससे पहले भारत ए की टीम इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलेगी। भारत ए टीम से नौ खिलाड़ियों को सीनियर टीम में भी चुना गया है।