फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Cricketer Madhav Apte died

एक टेस्ट सीरीज में सबसे पहले 400+ रन बनाने वाले क्रिकेटर माधव आप्टे का निधन

Mon, 23 Sep 2019 11:44 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 23 Sep 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
Former Cricketer Madhav Apte died
माधव आप्टे - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेटर माधव आप्टे का सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। आप्टे के बेटे वामन आप्टे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पूर्व ओपनर ने सुबह छह बजकर नौ मिनट पर ‘ब्रीच कैंडी अस्पताल’ में आखिरी सांस ली। आप्टे ने अपने करियर में सात टेस्ट मैच खेल और 542 रन बनाए, जिसमें केवल एक शतक शामिल है। इसके अलावा प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 67 मैचों में 3336 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

आप्टे, एक मध्यक्रम बल्लेबाज थे, हालांकि वीनू मांकड़ के आग्रह पर बाद में वे बतौर सलामी बल्लेबाज खेलने लगे। मुंबई के लिए 46 और बंगाल के लिए तीन रणजी मैच खेलने वाले आप्टे के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी दर्ज है। वह एक टेस्ट सीरीज में 400 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले सलामी बल्लेबाज थे। उन्होंने 1953 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 460 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed