{"_id":"5ce8bf89bdec220774414964","slug":"former-cricketer-kumar-sangakkara-unhappy-with-srilanka-cricket-preparation-for-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका की तैयारियों से नाखुश हैं दिग्गज कुमार संगकारा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका की तैयारियों से नाखुश हैं दिग्गज कुमार संगकारा
Sat, 25 May 2019 09:37 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 25 May 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
kumar sangakkara
पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने उम्मीद जताई कि श्रीलंकाई टीम विश्व कप के लिए अपनी अव्यवस्थित तैयारियों से उबरकर अनुभवहीन कप्तान दिमुथ करुणारत्ने की अगुआई में अच्छा प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विश्व कप के लिए यहां पहुंचने से पहले श्रीलंकाई टीम को पिछले नौ में से आठ मैचों में हार मिली है।
टीम को जीत भी मिली तो स्कॉटलैंड के खिलाफ जिसने विश्व कप के लिए क्वालिफाई नहीं किया है।
संगकारा ने कहा, 'टीम के चयन और खिलाड़ियों को लगातार मौके देने के मामले में यह काफी अव्यवस्थित रहा। ये ऐसी चीजें हैं जो आत्मविश्वास के लिए जरूरी है। अगर टीम में लगातार बदलाव होता तो आप टीम की योजना को अमलीजामा पहनाने की जगह हमेशा अपनी जगह पक्की करने के बारे में सोचते हैं। मुझे लगता है यह बड़ी समस्या है।’
विज्ञापन