फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former cricketer Kevin Pietersen says it would be best to do IPL 2021 in England

IPL 2021 : पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने कहा- इंग्लैंड में आईपीएल में कराना सबसे अच्छा होगा 

Sun, 09 May 2021 07:48 AM IST
संजीव कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 09 May 2021 07:48 AM IST
सार

पीटरसन ने कहा कि मैंने देखा है कि लोग सितंबर में आईपीएल के बचे हुए मैचों के आयोजन को यूएई में करने की बात कर रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि इसका आयोजन इंग्लैंड में होना चाहिए।

विज्ञापन
Former cricketer Kevin Pietersen says it would be best to do IPL 2021 in England
केविन पीटरसन(फाइल फोटो) - फोटो : social media

विस्तार

 इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन चाहते हैं कि आईपीएल के इस साल के स्थगित मैचों का आयोजन यूएई की जगह सितंबर में इंग्लैंड में कराए जाए। पीटरसन का मानना है कि आईपीएल को ब्रिटेन में स्थानांतरित करना निर्णय सबसे अच्छा होगा क्योंकि भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 14 सितंबर को खत्म होगी और उसके बाद इसके लिए समय होगा। 

विज्ञापन


पीटरसन ने कहा, ‘मैंने देखा है कि लोग सितंबर में आईपीएल के बचे हुए मैचों के आयोजन को यूएई में करने की बात कर रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि इसका आयोजन इंग्लैंड में होना चाहिए।’ पीटरसन ने अपने कॉलम में लिखा, ‘इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के बाद थोड़ा समय होगा। भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पहले से ही यहां होंगे, इसके साथ ही इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी उपलब्ध होंगे।’
विज्ञापन


पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि सितंबर में इंग्लैंड का मौसम क्रिकेट मैचों की मेजबानी के हिसाब से भी अच्छा रहेगा। उन्होंने कहा, ‘सितंबर के मध्य से आखिर तक इंग्लैंड का मौसम सबसे अच्छा रहता है। वे मैनचेस्टर, लीड्स, बर्मिंघम और लंदन के दो मैदानों का उपयोग कर सकते हैं। इस बात की भी अच्छी संभावना है कि वहां दर्शकों की मौजूदगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट के लिए यह शानदार होगा।’ उन्होंने कहा, ‘आईपीएल का आयोजन यूएई और दक्षिण अफ्रीका में हो चुका है और मुझे लगता है कि इसके बचे हुए मैचों के लिए इंग्लैंड सबसे बेहतर जगह होगी।’ पीटरसन के बयान से पहले मिडिलसेक्स, सरे, वारविकशायर और लंकाशायर ने आईपीएल के बचे हुए 31 मैचों की मेजबानी में रुचि व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed