{"_id":"605d40048ebc3edbef0a8e99","slug":"former-cricketer-ajay-jadeja-praised-team-india-coach-ravi-shastri-and-virat-kohli","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशंसा : अजय जडेजा ने कहा- कोहली की टीम को चला रहे हैं शास्त्री","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
प्रशंसा : अजय जडेजा ने कहा- कोहली की टीम को चला रहे हैं शास्त्री
Fri, 26 Mar 2021 07:29 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 26 Mar 2021 07:29 AM IST
सार
- अजय जडेजा ने कहा, भारतीय क्रिकेट टीम में जुनून नजर आता है।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : twitter
विस्तार
अजय जडेजा ने टीम इंडिया कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को एक निर्भीक टीम में बदलने का श्रेय दिया है।
विज्ञापन
1992 में शास्त्री के साथ खेलने वाले पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि कोहली-शास्त्री की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में दो बार हराया। हाल ही में इंग्लैंड को घरेलू सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में 3-1 से हराया और साथ ही टी20 में भी मात दी।
विज्ञापन
भारत के लिए हाल में ऋ षभ पंत, सूर्यकुमार यादव और वाशिंगटन सुंदर व अन्य युवा खिलाड़ियों ने अहम मौकों पर शानदार प्रदर्शन किया है। जडेजा के मुताबिक, हालांकि टीम इंडिया की कप्तानी विराट कोहली के हाथ में है, शास्त्री की वजह से टीम में जुनून और सोच में जरूरी बदलाव आया है।
विज्ञापन
जडेजा ने आगे कहा, आखिरकार यह विराट कोहली की टीम है, लेकिन जो एक व्यक्ति टीम चला रहा है, वह रवि शास्त्री है। टीम में जुनून नजर आता है। यह सिर्फ आज की बात नहीं है बल्कि बीते 3-4 साल से साफ नजर आ रहा है। टीम के नजरिये में कोई बदलाव नहीं है, चाहे नतीजा कुछ भी आए। यह सिर्फ सोच में बदलाव का नतीजा है।