फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni will play 2023 world cup says former Aus captain Michael Clarke

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, धोनी 2023 का वर्ल्ड कप भी खेलेंगे

Wed, 20 Sep 2017 11:57 AM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Wed, 20 Sep 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
MS Dhoni will play 2023 world cup says former Aus captain Michael Clarke
धोनी

दो महीने पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे। लेकिन श्रीलंका दौरे में धोनी ने अपने शानदार खेल से ऐसी कायापलट कर दी कि अब उनके 2019 ही नहीं 2023 के वर्ल्ड कप में खेलने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इसी बीच धोनी की तारीफ करने वालों में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का नाम भी शामिल हो गया है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क से जब धोनी के शानदार प्रदर्शन के बारे में पूछा और 2019 विश्वकप में उनके खेलने की संभावनाओं के बारे में पूछा गया तो क्लार्क ने मुस्कुराते हुए कहा, 'आप मुझसे ये मत पूछिए कि क्या वो 2019 का विश्वकप खेलेंगे। मेरे ख्याल से वो 2023 का विश्वकप भी खेंलेंगे।'
विज्ञापन


पढ़ेंः-पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा, स्टीव स्मिथ के लिए है ये परीक्षा की घड़ी 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब हो कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में खेले गए पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में धोनी ने टीम इंडिया को परेशानी से निकालते हुए 79 रन की शानदार पारी खेली थी और हार्दिक पांड्या के साथ छठे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी की थी। 87 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी टीम इंडिया धोनी की शानदार पारी की वजह से ही निर्धारित 50 ओवर में 281/7 रन तक पहुंचने में सफल हुई थी। 


इससे पहले टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री भी ये कह चुके हैं कि धोनी की फॉर्म और फिटनेस दोनों बेहतरीन हैं इसलिए वो 2019 वर्ल्डकप में खेलने के सबसे बड़े दावेदार हैं। उनके अनुभव की टीम इंडिया को विश्वकप में जरूरत पड़ेगी।

पढ़ेंः- पूर्व प्रेमिका राय लक्ष्मी से जब पूछा धोनी से जुड़ा सवाल, तो उन्होंने दिया ये जवाब 

बता दें कि धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने साल 2011 में भारत में आयोजित विश्वकप में श्रीलंका को मात देकर विश्वकप पर 28 साल बाद कब्जा किया था। अगर धोनी 2019 में इंग्लैंड में आयोजित विश्वकप में खेलते हैं तो ये 36 वर्षीय धोनी के करियर का चौथा विश्वकप होगा। 2019 में वो 38 साल के होंगे और 2023 में 42 साल के ऐसे में 2023 के बार में कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed