{"_id":"5bff9cddbdec2241cd16bc4f","slug":"former-captain-michael-clarke-hits-out-over-ball-tampering-blame-claim","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट सीरीज से पहले भड़के माइकल क्लार्क, आरोप लगाने वालों को बताया कायर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टेस्ट सीरीज से पहले भड़के माइकल क्लार्क, आरोप लगाने वालों को बताया कायर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने इन आरोपों को खारिज किया है कि उन्होंने उस संस्कृति को बढावा देने में मदद की जिससे गेंद से छेड़खानी जैसे विवाद पैदा हुए। उन्होंने एक शीर्ष प्रसारक को ‘सुर्खियों के पीछे भागने वाला कायर’ कहा।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है और बुधवार को क्लार्क ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को इस बारे में सोचना छोड़ देना चाहिए कि लोग उसे पसंद करते हैं या नहीं। उसे सम्मान पाने के बारे में सोचना चाहिए’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘आक्रामक क्रिकेट खेले। हमें पसंद हो या नहीं, लेकिन यह हमारे खून में है।’ पूर्व खिलाड़ी साइमन कैटिच ने उन पर आरोप लगाया था कि इसी तरह के रवैये ने टीम को धोखेबाजी तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
मेलबर्न के खेल प्रसारक और लेखक गेरार्ड वाटले ने कहा कि क्लार्क की इस तरह की सोच ने उस संस्कृति को बढावा दिया कि टीम जीतने के लिये धोखेबाजी पर आमादा हो गई।
क्लार्क ने जवाब में कहा, ‘गेरार्ड वाटले ने यह कहा कि गेंद से छेड़खानी जैसे मसलों के लिये मैं जिम्मेदार हूं तो वह कुछ और नहीं बल्कि सुर्खियों के पीछे भागने वाले कायर हैं।’