फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former bcci president Sharad Pawar said, Lodha committee report has definitely destroyed cricket

'लोढ़ा समिति की रिपोर्ट ने क्रिकेट का पूरी तरह कर दिया बंटाधार'

Fri, 10 Nov 2017 11:30 AM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा Updated Fri, 10 Nov 2017 11:30 AM IST
विज्ञापन
Former bcci president Sharad Pawar said, Lodha committee report has definitely destroyed cricket
शरद पवार

एनसीपी प्रमुख और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार ने आरोप लगाया है कि लोढ़ा समिति की रिपोर्ट ने क्रिकेट को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। गौरतलब है कि जस्टिस लोढ़ा पैनल ने बीसीसीआई में मामूली बदलावों की सिफारिश की थी, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने भी मंजूरी दे दी थी। 

विज्ञापन


पवार से जब पैनल की सिफारिशों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'पैनल की रिपोर्ट  ने निश्चित तौर पर क्रिकेट को बर्बाद किया।' मालूम हो कि पवार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। जस्टिस मुकुल मुद्गल कमिटी की रिपोर्ट में बीसीसीआई में सुधारों पर जोर दिया गया था। इसके मद्देनजर जनवरी 2015 में लोढ़ा कमिटी का गठन किया गया था। 
विज्ञापन


पढ़ेंः- 'BCCI ने अगर ज्यादा सुधार किए तो बिगड़ जाएगा क्रिकेट का रोमांच'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पूर्व चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई थी, जिसकी सिफारिश में क्रिकेट में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कई तरह के फैसले लिए गए थे। इस सिफारिश में राजनेताओं को क्रिकेट से दूर और 70 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को बीसीसीआई की पोस्ट पर ना रहने रखने की भी बात की गई थी।


इन सिफारिशों को लागू करने को लेकर भी बीसीसीआई की ओर से आनाकानी की जा रही थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सख्ती से काम किया और आखिर में लोढ़ा समिति की सभी बातों को मान लिया गया।

सुप्रीम कोर्ट ने लोढ़ा पैनल की 'वन स्टेट,वन वोट' और 'वन मेंबर, वन पोस्ट' की मंजूरी को भी पास किया था। मालूम हो कि इससे पहले पवार ने कहा था कि यदि बीसीसीआई ने क्रिकेट में ज्यादा सुधार की तो क्रिकेट का रोमांच बिगड़ जाएगा। बीसीसीाई के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार ने सुप्रीम कोर्ट से ये भी कहा था कि क्रिकेट सुधारने में 'अति उत्साह' खेल को नष्ट कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed