फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Baroda team coach Dav whatmore criticized Hardik Pandya for not participate in domestic cricket

Hardik Pandya: घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने पर हार्दिक पांड्या पर भड़का यह पूर्व कोच, खूब सुनाई खरी खोटी

Wed, 24 Jul 2024 08:29 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 24 Jul 2024 08:29 AM IST
सार

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और भारतीय टीम के नवनियुक्त मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार को कप्तानी सौंपने का निर्णय लिया था। यह दोनों हार्दिक की फिटनेस को लेकर चिंतित हैं और इनका मानना है कि कप्तान ऐसा होना चाहिए जो लंबे अवधि तक टीम के साथ रह सके।

विज्ञापन
Former Baroda team coach Dav whatmore criticized Hardik Pandya for not participate in domestic cricket
हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पेशेवर के अलावा निजी जीवन में भी पिछले कुछ समय से कठिनाइयों से जूझ रहे हैं। हाल ही में हार्दिक ने पत्नी नतासा स्टानकोविच से अलग होने का फैसला किया था। वहीं, रोहित शर्मा के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय के कप्तान की दौड़ में आगे चलने के बावजूद सूर्यकुमार यादव को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हार्दिक ने टी20 विश्व कप में उपकप्तान की भूमिका निभाई थी, लेकिन वह श्रीलंका दौरे पर सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर उतरेंगे। हार्दिक पर अब उनकी घरेलू टीम बड़ौदा के पूर्व कोच डेव वॉटमोर ने हमला बोला है। 
विज्ञापन

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और भारतीय टीम के नवनियुक्त मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार को कप्तानी सौंपने का निर्णय लिया था। यह दोनों हार्दिक की फिटनेस को लेकर चिंतित हैं और इनका मानना है कि कप्तान ऐसा होना चाहिए जो लंबे अवधि तक टीम के साथ रह सके। मालूम हो कि हार्दिक ने 2018 से अपनी घरेलू टीम बड़ौदा के लिए कोई मैच नहीं खेला है और वह विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक की फिटनेस की निगरानी करेगा बीसीसीआई
अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है जिसे देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस घरेलू टर्नामेंट से वनडे में उनकी फिटनेस की निगरानी रखने का फैसला किया है। हालांकि, वॉटमोर ने अपनी घरेलू टीम को प्राथमिकता नहीं देने पर हार्दिक की आलोचना की है। मालूम हो कि हार्दिक ने आखिरी बार बड़ौदा के लिए 2018 में मुंबई के खिलाफ मैच खेला था। 
विज्ञापन

'हार्दिक को बड़ौदा का ऑलराउंडर कहना अजीब'
वॉटमोर ने एक यू-ट्यूब चैनल पर कहा, ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो सफेद गेंद के प्रारूप में नहीं खेलते हैं। उदाहरण के लिए बड़ौदा में मेरे पिछले कुछ वर्षों में हार्दिक कभी सफेद गेंद के प्रारूप में नहीं खेला। एक बात मुझे हमेशा अजीब लगती है कि हार्दिक को बड़ौदा का ऑलराउंडर कहा जाता है, लेकिन उसने वर्षों से इस टीम के लिए कोई मैच नहीं खेला है। हां, कुछ लोग ऐसे हैं जो नहीं खेलते हैं। हाल ही में मैंने देखा कि बीसीसीआई चाहता है कि खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी सहित अन्य घरेलू क्रिकेट लीग में खेलें। इस बारे में प्रयास किए जा रहे हैं कि चार दिवसीय क्रिकेट को नजरअंदाज नहीं किया जाए। 

टी20 विश्व कप में शानदार रहा था प्रदर्शन
हार्दिक का प्रदर्शन पिछले महीने अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप में सराहनीय रहा था और उन्होंने भारत की खिताबी जीत में अहम योगदान निभाया था। हार्दिक अब श्रीलंका के खिलाफ 27 जुलाई से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेंगे। हार्दिक भारतीय टीम के साथ श्रीलंका पहुंच चुके हैं और उन्होंने मंगलवार को ट्रेनिंग सत्र में भी हिस्सा लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed