फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former australian cricketer stuart macgill kidnapped

Australian Cricketer Kidnapped: क्रिकेटर स्टुअर्ट मैकगिल का हुआ था अपहरण, चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 May 2021 04:05 PM IST
कुमार संभव स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: कुमार संभव Updated Thu, 06 May 2021 04:05 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने बुधवार (5 मई) को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टुअर्ट मैकगिल के अपहरण मामले से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि यह घटना पिछले महीने की है।

विज्ञापन
former australian cricketer stuart macgill kidnapped
स्टुअर्ट नैकगिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज स्टुअर्ट मैकगिल को अगवा करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने उन्हें कुछ समय बाद छोड़ दिया, लेकिन जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने बुधवार (5 मई) को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टुअर्ट मैकगिल के अपहरण मामले से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि यह घटना पिछले महीने की है। उस वक्त मैकगिल को सिडनी के उनके घर से कथित तौर पर अगवा कर लिया गया था। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने 14 अप्रैल को अगवा हुए पीड़ित की पहचान 50 साल के मैकगिल के रूप में की थी। मैकगिल को उनके घर से एक व्यक्ति ने अगवा करने की कोशिश की। 
विज्ञापन


इसके बाद दो अन्य लोग आए और उन्हें जबरन एक कार में बैठाकर ले गए। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट गेंदबाज को कथित तौर पर दक्षिण पश्चिम में एक शहर में ले जाया गया था, जिसके बाद जगह बदली गई। उन्हें रिहा करने से पहले मारने की धमकी भी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैकगिल के अगवा होने की जानकारी 20 अप्रैल को अधिकारियों को दी गई थी। इसके बाद सिडनी के कुछ घरों में पुलिस ने छापे मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम अभी नहीं बताए गए हैं। इन लोगों की उम्र 27, 29, 42 और 46 के आसपास है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed