{"_id":"5db9a01e8ebc3e93d33e86dc","slug":"former-australian-cricketer-lisa-keightley-appointed-as-england-cricket-women-s-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर लीजा बनीं इंग्लैंड महिला टीम की पहली फुल टाइम कोच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर लीजा बनीं इंग्लैंड महिला टीम की पहली फुल टाइम कोच
Wed, 30 Oct 2019 08:07 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 30 Oct 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
लीजा कैथली
- फोटो : ट्विटर
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की पूर्व बल्लेबाज लीजा कैथली को इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है। उन्हें मार्क रॉबिनसन की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
48 वर्ष की लीजा इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की पहली फुल टाइम कोच बनी हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 82 वनडे और नौ टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपनी इस जिम्मेदारी को लेकर काफी उत्साहित हूं। इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम में विश्व स्तरीय खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। मैं और इंतजार नहीं कर सकती हूं और देखते हैं कि हम कहां तक जा सकते हैं।
विज्ञापन