{"_id":"661d61c167aa96fcde0371a4","slug":"former-australia-cricketer-michael-slater-remanded-in-police-custody-for-assault-and-stalking-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Report: मुश्किलों में घिरा ऑस्ट्रेलिया का यह पूर्व खिलाड़ी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है आरोप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Report: मुश्किलों में घिरा ऑस्ट्रेलिया का यह पूर्व खिलाड़ी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है आरोप
Mon, 15 Apr 2024 10:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 15 Apr 2024 10:51 PM IST
सार
दाएं हाथ के पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज स्लेटर ने 1993 से 2003 के बीच 74 टेस्ट और 42 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
विज्ञापन
माइकल स्लेटर
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर माइकल स्लेटर मुश्किल में घिर गए हैं और उनको मारपीट और पीछा करने सहित अन्य आरोप लगने के बाद पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 54 वर्ष के स्लेटर पर एक दर्जन से अधिक अपराधों का आरोप लगा है जिसमें गैरकानूनी तरीके से पीछा करना, डराना, मारपीट, रात में किसी इरादे से घर में घुसना, शारीरिक नुकसान पहुंचाने वाला हमला और दम घोटना शामिल हैं।
क्वींसलैंड मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया
स्लेटर का मामला सोमवार को क्वींसलैंड के मारूचिडोर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। वह पिछले साल पांच दिसंबर से 12 अप्रैल के बीच विभिन्न तारीखों पर सनशाइन तट पर कथित अपराधों के कुल 19 आरोपों का सामना कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने कई दिनों तक कथित घरेलू हिंसा की घटनाओं के बाद पिछले शुक्रवार को सनशाइन तट पर नूसा हेड्स से एक 54 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार करने की पुष्टि की। स्लेटर पर जमानत का उल्लंघन करने और घरेलू हिंसा आदेश का उल्लंघन करने के 10 आरोप भी लगाए गए हैं।
स्लेटर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले हैं 74 टेस्ट मैच