{"_id":"66fecb912d1038573606205e","slug":"former-australia-cricketer-brad-haddin-is-mighty-pleased-with-india-captain-rohit-sharma-aggressive-approach-2024-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BGT: ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व क्रिकेटर को सताया कानपुर टेस्ट जैसे प्रदर्शन का डर, रोहित की आक्रमक शैली को सराहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BGT: ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व क्रिकेटर को सताया कानपुर टेस्ट जैसे प्रदर्शन का डर, रोहित की आक्रमक शैली को सराहा
Thu, 03 Oct 2024 10:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 03 Oct 2024 10:21 PM IST
सार
भारत को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। हैडिन को डर है कि भारतीय टीम कानपुर टेस्ट जैसा प्रदर्शन ही ऑस्ट्रेलिया में कर सकती है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हैडिन ने बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान आक्रामक शैली को लेकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की प्रशंसा की है। भारत ने शुरुआती तीन दिन में सिर्फ एक सत्र का खेल होने के बावजूद इस टेस्ट में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और आक्रामक गेंदबाजी से जीत दर्ज कर दो मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। भारत को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। हैडिन को डर है कि भारतीय टीम कानपुर टेस्ट जैसा प्रदर्शन ही ऑस्ट्रेलिया में कर सकती है।
विज्ञापन
बांग्लादेश को पहली पारी में 233 रन पर आउट करने के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50, 100, 150, 200 और 250 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। भारत ने महज 34.4 ओवर में नौ विकेट पर 285 रन बनाकर पहली पारी घोषित करने के बाद बांग्लादेश की दूसरी पारी को सस्ते में समेट कर जीत के लिए 95 रन के लक्ष्य को तीन विकेट गंवा कर हासिल कर लिया था। हैडिन ने इस अंदाज में टेस्ट मैच खेलने के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर हैडिन का मानना है कि भारतीय टीम अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वैसा ही प्रदर्शन दोहरा सकती है। हैडिन ने कहा, उन्होंने मैच जीतने का मौका बनाया। वह बल्लेबाजी करते समय यह ध्यान नहीं रख रहे थे कि उन्हें कितने रन बनाने हैं। उनका ध्यान बांग्लादेश को आउट करने के लिए जरूरी समय पर था। भारतीय टीम ने शानदार क्रिकेट खेला, यह टीम को जीत के लिए समय देने के बारे में था। मैं इस प्रदर्शन के लिए रोहित शर्मा और कोचिंग दल के सदस्यों को बधाई देना चाहूंगा। रोहित इसी तरह के खिलाड़ी हैं, उनके लिए जीत पहले है और बाकी चीजें बाद में। भारतीय टीम ने उसी जज्बे के साथ खेला और खुद के लिए टेस्ट मैच जीतने का मौका बनाया। मुझे उनके क्रिकेट का यह तरीका पसंद आया।
हैडिन से जब पूछा गया कि क्या भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी ऐसा कर सकता है तो उन्होंने कहा, मैं वास्तव में ऐसा मानता हूं। आप अगर इस नतीजे पर नजर डालें तो भारत के लिए सबसे खराब नतीजा ड्रॉ होता। भारत को मैच गंवाने का डर नहीं था। रोहित के पास खोने के लिए कुछ नहीं था। यह देखना कितना अच्छा था। यह टेस्ट क्रिकेट जीतने का एक शानदार तरीका है।