WI Inning
111/2 (8.4 ov)
Shai Hope 43(23)*
Rovman Powell 1 (2)
IND elected to bowl
{"_id":"5eb8b14b8ebc3e90571a389b","slug":"former-australia-captain-ian-chappell-proposes-important-changes-in-lbw-rule","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैपल चाहते हैं पगबाधा के नियमों में बदलाव, बोले- गेंद कहीं पिच हो, विकेट से टकरा रही हो तो आउट दिया जाना चाहिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चैपल चाहते हैं पगबाधा के नियमों में बदलाव, बोले- गेंद कहीं पिच हो, विकेट से टकरा रही हो तो आउट दिया जाना चाहिए
Mon, 11 May 2020 07:28 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 11 May 2020 07:28 AM IST
विज्ञापन
इयान चैपल
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने पगबाधा से जुड़े नियमों में आमूलचूल बदलाव का प्रस्ताव देते हुए कहा है कि अगर गेंद विकेटों से टकरा रही है तो बल्लेबाज को आउट दिया जाना चाहिए फिर चाहे गेंद कहीं भी पिच हुई हो या फिर किसी भी लाइन पर बल्लेबाज से टकराई हो। चैपल ने साथ ही कहा कि कप्तानों को गेंद पर काम करने के एक तरीके पर सहमति बनानी होगी जिससे कि स्विंग गेंदबाजी को प्रोत्साहन मिले। कयास लगाए जा रहे हैं कि कोविड-19 के बाद खेल शुरू होने की स्थिति में आईसीसी लार की जगह कृत्रिम पदार्थ के इस्तेमाल की स्वीकृति देने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
चैपल ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ पर अपने कॉलम में लिखा, ‘नए पगबाधा नियम इस तरह होने चाहिए कोई भी गेंद बल्ले से टकराए बिना अगर पहले पैड से टकराती है और अंपायर के नजरिये से अगर स्टंप से टकरा रही है तो आउट दिया जाना चाहिए, फिर भले ही शॉट खेला गया हो या नहीं। भूल जाइए कि गेंद कहां पिच हुई और यह पैड से स्टंप की लाइन पर टकराई या नहीं। अगर गेंद स्टंप से टकरा रही है तो आउट दिया जाना चाहिए।’ इस 76 वर्षीय पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि पगबाधा के नियमों के बदलाव की उम्मीद के मुताबिक बल्लेबाज आलोचना करेंगे लेकिन इससे खेल अधिक निष्पक्ष होगा।
विज्ञापन