फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Australia captain Ian Chappell claimed said Test cricket will not end in my lifetime

Test Cricket: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने किया बड़ा दावा, कहा- मेरे जीवनकाल में नहीं खत्म होगा टेस्ट क्रिके

Sat, 13 Aug 2022 11:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 13 Aug 2022 11:54 PM IST
सार

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का मानना है कि दुनिया भर में तेजी से बढ़ती टी-20 लीग के चलते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सामने खिलाड़ियों को बरकरार रखने की चुनौती हैं।

विज्ञापन
Former Australia captain Ian Chappell claimed said Test cricket will not end in my lifetime
इयान चैपल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर इयान चैपल निश्चिंत हैं कि टेस्ट क्रिकेट उनके जीवनकाल में ‘खत्म नहीं होगा’ लेकिन उन्होंने हैरानी जताई कि टी20 लीग के फलने फूलने के बीच क्या सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भविष्य में इसे खेलेंगे। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का मानना है कि दुनिया भर में तेजी से बढ़ती टी-20 लीग के चलते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सामने खिलाड़ियों को बरकरार रखने की चुनौती हैं। 
विज्ञापन


चैपल ने ‘वाइड वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट मेरे जीवनकाल में खत्म नहीं होगा। लेकिन इसे कौन खेल रहा होगा? यह सबसे बड़ा सवाल है। अगर आपके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नहीं खेल रहे तो क्या टेस्ट क्रिकेट देखने लायक होगा? इसका जवाब शायद ‘नहीं’ होगा। टेस्ट क्रिकेट एक अच्छा खेल है लेकिन इसे अच्छी तरह खेला जाना चाहिए। ’ 
विज्ञापन


चैपल ने क्रिस लिन के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से संयुक्त अरब अमीरात की आईएलटी-20 लीग में खेलने के लिए अनापत्ति पत्र (एनओसी) मांगने के मुद्दे के बारे में भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिन ने इस लीग में खुद को ‘मार्की’ खिलाड़ी के तौर पर पंजीकृत कराया है लेकिन लीग में खेलने के लिए उन्हें क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) से अनापत्ति पत्र की जरूरत होगी। लेकिन शायद उन्हें यह नहीं मिलेगा क्योंकि आस्ट्रेलियाई क्त्रिस्केट भी इसी समय अपनी बिग बैश लीग आयोजित करता है। चैपल ने कहा कि अगर वह लिन की जगह होते और उन्हें एनओसी नहीं मिलती तो वह सीए को अदालत खींच कर ले गए होते।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed