फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   fomer Australia cricketer Brad hogg makes huge prediction for ms dhoni csk does not retain him in upcoming ipl auction 2022

बयान: धोनी को आईपीएल में रिटेन न करने के सवाल पर ब्रैड हॉग का जवाब, जानें क्या कहा

Tue, 06 Jul 2021 08:59 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 06 Jul 2021 08:59 AM IST
सार

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में अगर धोनी सीएसके के लिए नहीं खेलते हैं तो फ्रेंचाइजी के लिए उनकी भूमिका क्या रहेगी। इस सवाल पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हॉग ने जवाब दिया है। आईपीएल 2022 के लिए दिसंबर में मेगा ऑक्शन होगा। 

विज्ञापन
fomer Australia cricketer Brad hogg makes huge prediction for ms dhoni csk does not retain him in upcoming ipl auction 2022
एमएस धोनी - फोटो : PTI

विस्तार

फ्रेंचाइजी क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी और चन्नेई सुपर किंग्स एक दूसरे का पर्याय हैं। साल 2008 में आईपीएल के पहले सत्र में सीएसके ने धोनी को अपनी टीम के साथ बतौर कप्तान शामिल किया था। उसके बाद से वह लगातार सीएसके के कप्तान बने हुए हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीता है। सीएसके पर लगाए गए 2 साल के प्रतिबंध को अगर छोड़ दिया जाए तो माही प्रत्येक सीजन इस फ्रेंचाइजी के लिए खेले हैं। धोनी के नेतृत्व में सीएसके ने साल 2010, 2011 और 2018 में आईपीएल खिताब जीता। 

विज्ञापन

साल 2021 के आईपीएल सत्र पर नजर डाली जाए तो सीएसके ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आईपीएल के 14वें सत्र में धोनी ने की कप्तानी कमाल की रही। उनकी कप्तानी में रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़ जैसे कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खबरों के मुताबिक आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन दिसंबर में होगा। ऐसे में क्रिकेट फैंस धोनी के भविष्य को लेकर यह कल्पना शुरू कर दी है कि टीम में उनकी भूमिका क्या रहेगी, या वह किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलेगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने इस बात का खंडन किया कि धोनी आईपीएल में दूसरी टीम के लिए खेलेंगे। उन्होंने कहा कि अगर धोनी सीएसके के लिए एक खिलाड़ी के रूप में नहीं खेलते हैं तो वह कोचिंग की भूमिका में बदल जाएंगे। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए ब्रैड हॉग ने ट्वीट कर कहा, एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स नहीं छोड़ रहे हैं, वह फ्रेंचाइजी के महराजा की तरह हैं, और कोचिंग की भूमिका में बदल जाएंगे। 

fomer Australia cricketer Brad hogg makes huge prediction for ms dhoni csk does not retain him in upcoming ipl auction 2022
एमएस धोनी - फोटो : PTI

इस बात की संभावना बहुत कम है कि सीएसके उन्हें जाने देगा। धोनी सीएसके के लिए एक दिग्गज की तरह रहे हैं और टीम उस ज्ञान को बनाए रखना चाहेगी जो वह खिलाड़ियों को प्रदान करते हैं। धोनी भले ही बल्ले से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन न पाएं लेकिन उन्होंने अपने नेतृत्व कौशल के साथ सीएसके की सफलता में एक अमूल्य योगदान दिया है। आईपीएल के शेष सत्र की शुरुआत सितंबर में होगी जिसका आयोजन सुंयक्त अरब अमीरात में किया जाएगा। धोनी का इरादा एक बार फिर टीम को अंतिम चार में पहुंचाने का होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed