{"_id":"5d836e588ebc3e93a170bb4a","slug":"focus-on-shafali-verma-as-bpxi-face-south-africa-in-warm-up-t20","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेफाली पर निगाहें, बीपी एकादश अभ्यास मैच में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शेफाली पर निगाहें, बीपी एकादश अभ्यास मैच में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी
Thu, 19 Sep 2019 05:32 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 19 Sep 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
शेफाली वर्मा
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की टी-20 टीम में चुनी गई युवा शेफाली वर्मा के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें लगी होंगी, जब बोर्ड अध्यक्ष एकादश की टीम शुक्रवार को यहां अभ्यास मैच में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम से भिड़ेगी।
पंद्रह साल की शेफाली को इस साल उम्र वर्ग की प्रतियोगिताओं और महिला टी-20 चैलेंज में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 श्रृंखला के लिए भारतीय महिला टीम में शामिल किया गया। अगर अंतिम एकादश में खेलने का मौका मिलता है तो हरियाणा की शेफाली इस अभ्यास मैच का पूरा इस्तेमाल कर रन जुटाना चाहेंगी।
पहला अभ्यास मैच शुक्रवार को यहां लालभाई कांट्रेक्टर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा और दूसरा मैच रविवार को होगा। शेफाली के अलावा तेज गेंदबाज मानसी जोशी और पूजा वस्त्राकर को भी टी-20 टीम में शामिल किया गया है और शुक्रवार को अच्छा प्रदर्शन मंगलवार से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएगा।
विज्ञापन
वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम भी जीत के साथ भारत दौरे की शुरूआत करना चाहेगी। वे इन अभ्यास मैचों से परिस्थितियों का आकलन करने के अलावा गर्म और उमस भरे मौसम से सामंजस्य बिठना चाहेंगे। सभी टी-20 मैच सूरत में जबकि वनडे वड़ोदरा में खेल जाएंगे।
टीमें इस प्रकार हैं :
बीपी एकादश : सुषमा वर्मा (कप्तान और विकेटकीपर), देविका वैद्य (उप-कप्तान), वनिता वीआर, शेफाली वर्मा, प्रिया पूनिया, जसिया अख्तर, एमडी थिरूशकामिनी, माधुरी मेहता, तरन्नुम पठान, सुश्री दिब्यदर्शनी, तनुजा कंवर, भारती फुलमाली, मानसी जोशी, रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर।
दक्षिण अफ्रीका : सुने लुस (कप्तान), एनेके बॉश, तस्मिन ब्रिट्स, नादिने डि क्लर्क, शबनम इस्माइल, सिनालो जाफ्टा, अयाबोंगा खाका, लारा गुडाल, लिजले ली, नानकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शागांसे, मिगनोन डु प्रीज और लारा वूलवार्ट।