रणजी ट्रॉफीः नाकआउट दौर पर होंगी निगाहें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के नाकआउट दौर के लिए होड़ अब अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच चुकी है और तीनों ग्रुपों में टीमें शनिवार से शुरू होने वाले मैचों में अपना पूरा दम लगाएंगी। ग्रुप ‘ए’ में पंजाब सात मैचों में चार जीत और 32 अंकों के साथ नाकआउट दौर के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर चुका है जबकि इस ग्रुप से मध्य प्रदेश छह मैचों से 20, सौराष्ट्र 16, गुजरात 15, रेलवे 14 और मुंबई 14 अंक के साथ होड़ में बने हुए हैं। पंजाब के अब एक जबकि बाकी टीमों के दो-दो मैच बचे हुए हैं। ग्रुप से बंगाल, हैदराबाद और गत दो बार का चैंपियन राजस्थान होड़ से बाहर हो चुका है।
ग्रुप ‘बी’ में उत्तर प्रदेश, बड़ौदा, दिल्ली, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, विदर्भ और हरियाणा मुकाबले में बने हुए हैं। इन टीमों में से बड़ौदा और दिल्ली सात-सात मैच खेल चुके हैं जबकि बाकी टीमों ने छह-छह मैच खेले हैं। उत्तर प्रदेश छह मैचों से 21 अंकों के साथ चोटी पर है जबकि बड़ौदा के भी 21, दिल्ली के 17, ओडिशा के 16, कर्नाटक के 14, तमिलनाडु के 13, विदर्भ के 13 और हरियाणा के दस अंक हैं। ग्रुप ‘सी’ से नाकआउट में पहुंचने वाली दो टीमों के लिए सर्विसेज, आंध्र प्रदेश, झारखंड और असम के बीच मुकाबला है। सेना के सात मैचों से 26, आंध्र के छह मैचों से 20, झारखंड के छह मैचों से 18 और असम के छह मैचों से 17 अंक हैं। जम्मू, हिमाचल प्रदेश, गोवा, केरल और त्रिपुरा होड़ से लगभग बाहर हो चुका है।
अहम मुकाबले
जम्मू कश्मीर का हिमाचल से
केरल का झारखंड से
कर्नाटक का हरियाणा से
उत्तर प्रदेश का तमिलनाडु से
पंजाब का गुजरात से