{"_id":"b3fe3f70-5744-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"fletcher-defends-dhoni-landed","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लेचर के बचाव में उतरे धोनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फ्लेचर के बचाव में उतरे धोनी
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2013 08:02 PM IST
विज्ञापन
सीनियर खिलाड़ियों के साथ भारतीय टीम के विदेशी कोच डंकन फ्लेचर भी आलोचकों के निशाने पर हैं। लेकिन कप्तान धोनी ने उनकी जमकर वकालत कर डाली। धोनी ने एक बार फिर सीनियर खिलाड़ियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि मैदान में खेलने का काम कोच का नहीं बल्कि खिलाड़ियों का है।
विज्ञापन
कोच सिर्फ दिशा निर्देश दे सकता है लेकिन प्रदर्शन तो खिलाड़ियों को करना होगा। यही नहीं गावस्कर और इमरान खान की ओर से टीम के प्रदर्शन के लिए आईपीएल को जिम्मेदार ठहराए जाने पर उन्होंने कहा आईपीएल तो इस वक्त आलोचना के लिए फेवरेट डिश बन चुकी है। कुछ भी हो आईपीएल को निशाना बना दो।
विज्ञापन
फ्लेचर के स्थान पर देसी कोच लाने की बात वह मचाकिया अंदाज में बोले वह देसी और विदेशी सिर्फ मुर्गा जानते हैं। उन्होंने टीम के बुरे प्रदर्शन के लिए फ्लेचर को नहीं खिलाड़ियों को जिम्मेदार ठहराया। धोनी ने यह भी कहा कि चारों ओर आलोचना हो रही है सही है लेकिन कोई इसका हल भी तो बताए। जिसे वह अपनाएं और टीम जीत के रास्ते पर आए।
विज्ञापन