फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   fixing charges are an insult to the indian team says bcci

फिक्स नहीं था भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच: बीसीसीआई

Mon, 12 Nov 2012 10:33 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 12 Nov 2012 10:33 AM IST
विज्ञापन
fixing charges are an insult to the indian team says bcci

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2011 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ सेमीफाइनल मैच फिक्स होने की खबर को सिरे से खारिज करते हुए बकवास बताया है।

विज्ञापन


बीसीसीआई ने कहा कि इस तरह के आरोप भारतीय टीम की बेइज्जती है, जिन्होंने कड़ी मेहनत के बूते इस मैच में जीत हासिल की थी। एक ब्रिटिश खेल पत्रकार ने अपनी एक किताब प्रकाशित करते हुए उसमें भारत और पाकिस्तान के बीच हुए इस सेमीफाइनल के फिक्स होने का अंदेशा जताया।
विज्ञापन


बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा, ‘मैं आमतौर पर इस तरह की अखबारों की रिपोर्टों पर टिप्पणी नहीं करता लेकिन यह खबर सच्चाई से कोसों दूर है। यह भारतीय टीम की बेइज्जती भी है जिसने काफी कड़ी मेहनत के बूते इस अहम मैच में जीत हासिल की थी।’
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पत्रकार ने अपनी किताब में लिखा है कि उसे एक भारतीय बुकी के जरिए मैसेज मिला था जिसमें मैच के बारे में भविष्यवाणी की गई थी। हालांकि आईसीसी ने भी इस आरोप को खारिज कर दिया था।


इस बीच, तब के पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट ने कहा कि वह पाकिस्तान बोर्ड द्वारा इस मसले को आईसीसी के समक्ष उठाते हुए देखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘हालांकि मैं चेयरमैन नहीं हूं और अब मेरा कुछ कहने का अधिकार भी नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि वर्तमान पीसीबी अध्यक्ष को इस मसले को आईसीसी के समक्ष उठाना चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed