फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   five reasons of india beating pakistan in icc under 19 world cup semi final

INDvPAK: इन 5 कारणों से टीम इंडिया ने पाक को एकतरफा मुकाबले में हराया

Tue, 30 Jan 2018 12:43 PM IST
amarujala.com; presented by- अभिषेक निगम
amarujala.com; presented by- अभिषेक निगम Updated Tue, 30 Jan 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
five reasons of india beating pakistan in icc under 19 world cup semi final
पृथ्वी शॉ

टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान किसी विभाग में नहीं टिका। इसका परिणाम यह रहा कि आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 203 रन के विशाल अंतर से मात दी।

विज्ञापन


पृथ्वी शॉ की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने शुभमन गिल (102*) के धमाकेदार शतक की बदौलत 50 ओवर में 9 विकेट पर 272 रन बनाए। इसके बाद इशान पोरेल (4 विकेट) ने पाक को सिर्फ 69 रन पर ढेर कर दिया।
विज्ञापन


टीम इंडिया अब 3 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बे ओवल में फाइनल खेलेगी। हम आपको बताने जा रहे हैं कि वो कौनसे पांच कारण रहे, जिसकी वजह से टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में मात दी:

विज्ञापन
विज्ञापन

#5 ओपनिंग जोड़ी

five reasons of india beating pakistan in icc under 19 world cup semi final
पृथ्वी शॉ

टीम इंडिया के कप्तान पृथ्वी शॉ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और यह निर्णय बिलकुल सही साबित होता दिखा। ओपनिंग करने आए शॉ ने मनजोत कालरा के साथ 89 रन की साझेदारी की और बड़े स्कोर की नींव रखी।

पृथ्वी शॉ 41 रन बनाकर रनआउट हुए, जबकि कालरा तीन रन से अर्धशतक चूके। वह 47 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी पूरे टूर्नामेंट में निरंतर प्रदर्शन करती आई है।

बता दें कि शॉ और कालरा ने पाकिस्तान के खिलाफ 8 ओवर के भीतर ही स्कोर 50 रन के पार कर दिया था।

#4 संयम से खेलकर टीम इंडिया ने दिखाया अपना दम

five reasons of india beating pakistan in icc under 19 world cup semi final
शुभम गिल - फोटो : File

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज अरशद इकबाल ने अपने कोटे के पहले तीन ओवर में 21 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने पाकिस्तान की वापसी कराते हुए मजबूत शुरुआत करने वाली टीम इंडिया को 166/5 के स्कोर पर धकेल दिया। 

हालांकि, गिल एक छोर पर टिके रहे और उन्होंने हार्विक देसाईअनुकूल रॉय के साथ अर्धशतकीय साझेदारियां करके टीम इंडिया को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

गिल और अनुकूल ने 67 रन की साझेदारी करके टीम इंडिया को 200 रन के पार लगाया। इससे साबित हुआ कि टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने संयम बरता और इसका फायदा स्कोरबोर्ड पर स्पष्ट दिखा।

#3 फील्डिंग में बेमिसाल दिखी टीम इंडिया

five reasons of india beating pakistan in icc under 19 world cup semi final
भारतीय अंडर 19 टीम

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने ग्राउंड फील्डिंग में अपनी छाप छोड़ी। कप्तान पृथ्वी शॉ और उप-कप्तान शुभमन गिल ने दर्शनीय कैच लपके। 

वहीं अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन फील्डिंग करते हुए पाक बल्लेबाजों को कभी हाथ खोलने का मौका ही नहीं दिया। दूसरी तरफ, पाकिस्तान की फील्डिंग का स्तर टीम इंडिया से बिलकुल उलट दिखा।

पाकिस्तान ने रनआउट के करीब 6 मौके गंवाए और दो कैच भी टपकाए। टीम इंडिया के लिए शानदार फील्डिंग वरदान साबित हुई और फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया पर इसका खौफ भी बनेगा।

#2 पोरेल ने की शुरुआत, पाक को फटाफट समेटा

five reasons of india beating pakistan in icc under 19 world cup semi final
ईशान पोरेल

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशान पोरेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को चार जोरदार झटके दिए। पाकिस्तान की टीम तभी मुकाबले से बाहर हो चुकी थी जब उसका स्कोर 29/4 था। शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी ने पाक बल्लेबाजों पर दबाव बनाया।

रियान पराग और शिवा सिंह ने इसका फायदा उठाते हुए दो-दो विकेट लिए। अभिषेक शर्मा और अनुकूल रॉय ने एक-एक विकेट लेकर पाकिस्तान को 69 रन के मामूली स्कोर पर समेटा।

#1 शुभमन गिल की रिकॉर्ड शतकीय पारी

five reasons of india beating pakistan in icc under 19 world cup semi final
शुभमन गिल

उप-कप्तान शुभमन गिल ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 94 गेंदों में 7 चौको की मदद से 102* रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान कई रिकॉर्ड्स बनाए। गिल ने मौजूदा टूर्नामेंट में 150 से अधिक की औसत के साथ अब तक 341 रन बना लिए हैं।

शुभमन गिल आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत-पाक के बीच हुए मुकाबलों में शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सर्वश्रेष्ठ स्कोर सलमान बट के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2002 में टीम इंडिया के खिलाफ 85* रन की पारी खेली थी।

शुभमन गिल मौजूदा आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में शतक जमाने वाले टीम इंडिया के पहले बल्लेबाज बने।

शुभमन गिल अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में तीसरे नंबर पर रहे। सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 2008 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 73 गेंदों में शतक जमाया था। दूसरे नंबर पर दिल्ली के ऋषभ पंत काबिज हैं, जिन्होंने 2016 में नामीबिया के खिलाफ 82 गेंदों में सैकड़ा जमाया था। आज शुभमन गिल ने पाकिस्तान के खिलाफ 93 गेंदों में शतक ठोंका।

शुभमन गिल यूथ वन-डे इतिहास में लगातार 6 अर्धशतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। वह अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास में लगातार चार अर्धशतक लगाने वाले मेहिदी हसन मिराज के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed