{"_id":"5ce422a1bdec22076759f410","slug":"first-time-in-history-icc-world-cup-2019-to-reach-afghanistan-via-state-broadcaster","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Cup 2019: पहली बार इस देश में होगा क्रिकेट विश्व कप का प्रसारण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup 2019: पहली बार इस देश में होगा क्रिकेट विश्व कप का प्रसारण
Wed, 22 May 2019 09:35 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 22 May 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
वर्ल्ड कप 2019
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया भर के प्रशंसकों तक विश्व कप क्रिकेट पहुंचाने के लिए आईसीसी ने मंगलवार को प्रसारण और डिजिटल वितरण योजना की घोषणा की जिसके तहत पहली बार अफगानिस्तान में इस टूर्नामेंट का प्रसारण होगा।
विज्ञापन
इस योजना के तहत आईसीसी प्रशंसकों तक क्रिकेट की पहुंच को सुनिश्चित करने के लिए टेलीविजन, रेडियो और डिजिटल माध्यमों के अलावा समाचार, सिनेमा, फैन पार्क और विभिन्न अन्य मीडिया साझेदारों की घोषणा की। आईसीसी ने पुरूष क्रिकेट विश्व कप 2019 का प्रसारण वैश्विक प्रसारण साझेदार स्टार स्पोर्ट्स के अलावा 25 साझेदारों के साथ 200 से ज्यादा देशों में करना सुनिश्चित किया है।
विज्ञापन
भारत में इस टूर्नामेंट को सात क्षेत्रीय भाषाओं के प्रसारित किया जाएगा, जिसके लिए स्टार स्पोर्ट्स दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कमेंटेटरों की टीम बनाई है। इसमें लगभग 50 कमेंटेटर शामिल है। स्टार स्पोर्ट्स भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगला और मराठी में विश्व कप का प्रसारण करेगा। इन में 12 मैचों को एशियानेट प्लस के माध्यम से मलयालम में भी प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
यह पहली बार होगा जब अफगानिस्तान में क्रिकेट विश्व कप का प्रसारण होगा। देश की सरकारी प्रसारक रेडियो टेलीविजन अफगानिस्तान इसका प्रसारण करेगा। भारत और भारतीय उपमहाद्वीप में लगभग 30 करोड़ दर्शक स्टार स्पोर्ट्स के डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर विश्व कप के मैचों को देख सकेंगे।