{"_id":"7e8460d4-281b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"first-phase-of-tickets-for-india-pakistan-clash-sold-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक सीरीज के पहले चरण के सभी टिकट बिके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत-पाक सीरीज के पहले चरण के सभी टिकट बिके
दुबई/एजेंसी
Updated Tue, 06 Nov 2012 07:38 PM IST
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच एजबस्टन में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट मुकाबले के पहले चरण के सभी टिकट बिक्री के लिए आने के सिर्फ तीन घंटे के भीतर बिक गए। टूर्नामेंट के 15 मैचों में यह पहला मैच है, जिसकी शुरुआती चरण के सभी टिकट बिक गए हैं।
विज्ञापन
आईसीसी के अनुसार मैच के अतिरिक्त टिकट जनता को आधिकारिक केंद्रों से मिल सकते हैं। टिकटों की बिक्री सोमवार सुबह शुरू हुई थी। भारत और पाकिस्तान की टीमें अगले साल 15 जून को एजबस्टन में भिड़ेंगी। वारविकशायर का यह मैदान कुल पांच मैचों की मेजबानी करेगा जबकि दो अन्य स्टेडियमों द ओवल और कार्डिफवेल्स स्टेडियम में भी इतने ही मैचों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन