{"_id":"6252d4b65fe35126470017d7","slug":"first-over-drama-in-kkr-vs-dc-match-rahane-given-out-twice-in-two-balls-but-no-appeal-on-edge","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KKR vs DC: पहले ओवर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, रहाणे को दो बार अंपायर ने दिया आउट, एक बार किसी ने नहीं की अपील","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KKR vs DC: पहले ओवर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, रहाणे को दो बार अंपायर ने दिया आउट, एक बार किसी ने नहीं की अपील
Sun, 10 Apr 2022 06:40 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 10 Apr 2022 06:40 PM IST
सार
कोलकाता और दिल्ली के बीच मैच में दूसरी पारी के पहले ओवर में जमकर ड्रामा देखने को मिला। पहले अंजिंक्य रहाणे को अंपायर ने दो गेंदों पर आउट दिया, लेकिन दोनों बार वो रिव्यू लेकर बच गए। तीसरी गेंद पर वो आउट थे, लेकिन किसी ने अपील ही नहीं की।
विज्ञापन
कोलकाता बनाम दिल्ली
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2022 में कोलकाता और दिल्ली के मैच में जमकर ड्रामा देखने को मिला। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। कोलकाता के सामने 216 रन का लक्ष्य था। इसका पीछा करने उतरी कोलकाता के लिए रहाणे और वेंकटेश अय्यर ने पारी की शुरुआत की। कोलकाता की पारी में पहली तीन गेंदों में जमकर ड्रामा हुआ।
पहले अंपायर ने रहाणे को पहली गेंद पर कैच आउट दिया, लेकिन गेंद उनके पैड से लगकर गई थी। रहाणे ने रिव्यू लिया और अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। दूसरी गेंद पर अंपायर ने उन्हें एलबीडब्लू आउट करार दिया। इस बार गेंद उनके बल्ले से लगकर गई थी। रहाणे ने फिर रिव्यू लिया और अंपायर को फैसला बदलना पड़ा।
तीसरी गेंद पर मिला जीवनदान
ओवर की तीसरी गेंद पर रहाणे के बल्ले का बाहरी किनारा लगा था, लेकिन दिल्ली के खिलाड़ियों ने अपील ही नहीं की और रहाणे खेलते रहे। अंत में वो पांचवें ओवर पर आउट हुए। उन्होंने इस पारी में 14 गेंद में आठ रन बनाए। खलील की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में रहाणे शार्दुल ठाकुर को कैच थमा बैठे। जब रहाणे आउट हुए तब कोलकाता का स्कोर 38 रन था। वहीं जब उन्हें जीवनदान मिला था, तब टीम का खाता तक नहीं खुला था।

दिल्ली ने सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बनाया
दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 216 रनों का लक्ष्य रखा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 215 रन बनाए। यह इस सीजन में पहली या दूसरी, दोनों पारियों को मिलाकर सबसे बड़ा टोटल है। इससे पहले इसी सीजन में चेन्नई ने लखनऊ के खिलाफ 210 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ ने 211 रन बनाकर मैच जीत लिया था।
दिल्ली की ओर से डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा 45 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। वहीं, आखिर में 'लॉर्ड' शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। दोनों ने आखिरी 20 गेंदों पर नाबाद 49 रन जोड़े। अक्षर 14 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन और शार्दुल 11 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के की मदद से 29 रन बनाकर नाबाद रहे।
दिल्ली ने आखिरी पांच ओवर में दो विकेट गंवाकर 54 रन बनाए। आखिरी दो ओवर में दिल्ली ने 39 रन बनाए। उमेश यादव के 19वें ओवर में 23 रन और पैट कमिंस के 20वें ओवर में दिल्ली ने 16 रन बनाए। कोलकाता के गेंदबाजों ने इस सीजन डेथ ओवर्स यानी 16 से 20 ओवरों में 13.54 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं।