फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   First ever Indian-origin cricketer set to represent Australia

अब ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी भारतीय मूल का खिलाड़ी

Wed, 14 Jan 2015 12:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 14 Jan 2015 12:28 PM IST
विज्ञापन
First ever Indian-origin cricketer set to represent Australia

अभी तक आपने भारतीय मूल के खिलाड़ियों को इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका के अलावा कई अन्य विदेशी टीमों की ओर से खेलता देखा होगा लेकिन अब आप जल्द ही एक युवा भारतीय सितारे को ऑस्ट्रेलिया की टीम से खेलते देखेंगे।

विज्ञापन


इस उभरते क्रिकेटर को 16 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया में खेली जानी वाली त्रिकोणीय वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। सीरीज में भाग लेने वाली 2 अन्य टीमें हैं भारत और इंग्लैंड।
विज्ञापन


हम यहां जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं उसका नाम है गुरिंदर संधू। तेज गेंदबाज संधू न्यू साउथ वेल्स और सिडनी थंडर के लिए खेलते हैं और उनका प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश टी-20 लीग में बेहद शानदार रहा है। बिग बैश में उनके प्रदर्शन को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें त्रिकोणीय सीरीज के लिए कंगारू टीम में शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट जगत में तेजी से उभरता नाम है संधू

First ever Indian-origin cricketer set to represent Australia

21 साल के युवा गेंदबाज गुरिंदर संधू को वर्ल्ड कप के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम में नहीं रखा गया है लेकिन वह तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन के कवर के रूप में रखे गए हैं। माना जा रहा है कि जॉनसन टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में नहीं होंगे। वह ऑस्ट्रेलियाई में शामिल होने वाले भारतीय मूल के पहले खिलाड़ी हैं।

कई पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों की तारीफ हासिल कर चुके संधू ने सबका ध्यान 2012 में ऑस्ट्रेलिया में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में खींचा था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 3.47 की औसत से 6 मैचों में 10 विकेट झटके थे। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज जो भारत के पंजाब शहर से ताल्लुक रखते हैं के पास गति के साथ-साथ अतिरिक्त बाउंस डालने की क्षमता है। वह अपनी बाउंसर से बल्‍लेबाजों को डराने में सक्षम हैं। साथ ही वह दोनों (इन और आउट ‌स्विंग) तरह से गेंद को स्विंग कराने में माहिर हैं।

संधू ने लिस्ट-ए मुकाबलों में 52 विकेट झटक चुके हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने कहा कि चौथे टेस्ट मैच के दौरान मिचेल स्टॉर्क और जोश हैजलवुड पर भारी दबाव होने और मिचेल जॉनसन तथा मिशेल मार्श की हैम‌स्ट्रिंग के कारण चयनकर्ताओं ने कुछ नए गेंदबाजों को तैयार करने का फैसला लिया है। इनमें दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के केन रिचर्ड्सन और न्यू साउथ वेल्स के गुर‌िंदर संधू को लिया गया है।

त्रिकोणीय सीरीज 16 तारीख से शुरू हो रही है। सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। भारत अपना पहला मैच 18 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed