फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   fire in jharkhand team hotel in delhi and ms dhoni is safe 

दिल्लीः होटल में लगी आग, धोनी तो बचे लेकिन जल गए खिलाड़ियों के स्पोर्ट्स किट

Fri, 17 Mar 2017 12:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Fri, 17 Mar 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
fire in jharkhand team hotel in delhi and ms dhoni is safe 
महेंद्र सिंह धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। ये घटना दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में हुई है, जहां जब आग लगी उस दौरान धोनी भी वहीं मौजूद थे। हालांकि, उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन आग के बढ़ जाने की वजह से खिलाड़ियों की किट जल गई।

विज्ञापन


बता दें कि धोनी यहां झारखंड के लिए विजय हजारे ट्रॉफी का मैच खेलने के लिए आए हैं। मीडिया की खबरों के मुताबिक द्वारका के एक मॉल में आग लगने की वजह से ये घटना हुई है। दरअसल, होटल भी इस मॉल के पास ही है और वहां से आग धोनी के होटल पहुंच गई। आग लगने की घटना के बाद विजय हजारे ट्रॉफी का आज खेला जाने वाला मैच स्थगित कर दिया है। यह मैच अब शनिवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन


इधर दिल्ली फायर सर्विस ने कहा कि उन्हें सुबह करीब 6:30 बजे वेलकम होटल में आग लगने की खबर चली। आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड के 30 कर्मचारी भेजे गए। सुबह करीब 7:50 पर आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed