फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Finance Committee Chairman Jyotiraditya Scindia storming out of BCCI Meet

BCCI की वित्त समिति की बैठक बीच में छोड़कर गये ज्योतिरादित्य सिंधिया

Thu, 14 Sep 2017 07:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 14 Sep 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
Finance Committee Chairman Jyotiraditya  Scindia  storming out of BCCI Meet
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : ANI
 बीसीसीआई की वित्त समिति ने आज महिला क्रिकेटरों के भुगतान में वृद्धि समेत अपने सभी फैसलों को सुरक्षित रखने का फैसला किया है और प्रशासकों की समिति (सीओए) से अपनी भूमिका के बारे में स्पष्टता की मांग की है। वित्त समिति के चेयरमैन ज्योतिरादित्य सिंधिया हालांकि बैठक बीच में ही छोड़कर चले गये क्योंकि वित्त समिति की भूमिका और कार्यक्षेत्र अच्छी तरह से परिभाषित नहीं थे।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी और मुख्य वित्त अधिकारी संतोष रंगनेकर मौजूद थे, चेयरमैन सहित समिति के अन्य सदस्यों के पास उनके लिये एक ही सवाल था। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस बैठक में सीईओ ही प्रशासकों की समिति (सीओए) का प्रतिनिधि था तो उनसे पूछा गया कि क्या यह समिति स्वतंत्र फैसले ले सकती है या फिर यह कठपुतली संस्था है।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘समिति द्वारा पूछे गये सवाल जायज थे। मान लीजिये अगर हम कोई नीतिगत फैसला करते हैं और सीओए इसे ठुकरा देता है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपनी भूमिका और कार्यक्षेत्र का दायरा जानने की जरूरत थी। जब तक यह स्पष्ट नहीं होता, हम कोई फैसला नहीं कर सकते थे क्योंकि इसमें वित्तीय लेनदेन शामिल है। ’’ उम्मीद है कि सीओए 16 सितंबर को दिल्ली में होने वाली बैठक के दौरान वित्त समिति की भूमिका और कार्यक्षेत्र दायरे को स्पष्ट करेगा।
विज्ञापन


हालांकि पता चला है कि भारत की एलीट महिला क्रिकेटर को इससे काफी फायदा होगा, उन्हें मैच फीस बढ़ने के साथ केंद्रीय अनुबंध के जरिये ग्रेड भुगतान में भी वृद्धि से लाभ होगा। रणजी क्रिकेटरों का भी भुगतान बढ़ाया जा सकता है जिन्हें अभी प्रत्येक मैच से 40,000 रूपये मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed