फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Final Fixtures for ICC womens T20 World Cup Announced

महिला टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश-थाईलैंड एंट्री, पहले मैच में इस देश से होगी टीम इंडिया की भिड़ंत

Sun, 08 Sep 2019 04:31 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 08 Sep 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
Final Fixtures for ICC womens T20 World Cup Announced
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : blogz

2020 में होने वाले आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के कार्यक्रम का एलान कर दिया गया है। थाईलैंड और बांग्लादेश ने रविवार को टूर्नामेंट के लिए क्वॉलीफाई करने के साथ ही विश्व कप टूर्नमेंट में हिस्सा लेने वाले सभी देशों के नाम तय हो गए हैं। 

विज्ञापन


बांग्लादेश की महिला टीम ने स्कॉटलैंड में आयोजित क्वॉलिफाइंग इवेंट में जीत हासिल की और उसे विश्व कप के लिए ग्रुप-ए में रखा गया है। इस ग्रुप में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीम है। दूसरी ओर 12 साल पहले अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलने वाली थाइलैंड की टीम ने विश्व कप के लिए क्वॉलीफाइ करके इतिहास रच दिया। 
विज्ञापन


थाइलैंड टीम को ग्रुप-बी में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और पाकिस्तान के साथ रखा गया है। आईसीसी विश्व कप 2020 लोकल ऑर्गनाइजिंग कमिटी के सीईओ निक हाक्ले ने अपने बयान में बतया कि हम ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस विश्व कप में बांग्लादेश और थाइलैंड का स्वागत करते हैं। हमें उम्मीद है कि सभी टीमों को ऑस्ट्रेलिया में भरपूर प्यार और समर्थन मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाइलैंड की टीम क्वॉलिफाइंग टूर्नमेंट के फाइनल में पहुंचने में सफल रही, लेकिन उसे बांग्लादेश के हाथों 70 रनों से हार मिली। अब थाईलैंड की टीम अपने पहले वर्ल्ड कप मैच में 22 फरवरी को वेस्टइंडीज से भिड़ेगी। वहीं, बांग्लादेशी टीम का सामना मौजूदा चैंपियन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मैच 27 फरवरी को खेला जाएगा। वेस्टइंडीज में 2018 में आयोजित पिछले टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेने वाली टीमों में से शीर्ष-आठ टीमों को अगले विश्व कप के लिए ऑटोमैटिक क्वॉलिफिकेशन मिला था। 

टूर्नमेंट के पहले मैच में भारत का सामना 21 फरवरी को मेजबान ऑस्ट्रेलिया से होगा। टूर्नमेंट का फाइनल मेलबर्न में आठ मार्च को खेला जाएगा। इसी दिन इंटरनेशनल विमेंस डे मनाया जाता है। 


इसी साल ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर ही ही पुरुष टी-20 विश्व कप भी खेला जाना है, जिसमें 16 टीमें हिस्सा लेंगी। यह टूर्नमेंट 18 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक खेला जाएगा। इसमें भारत को अपना पहला मैच 24 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलना है और इसी दिन टूर्नमेंट के उद्घाटन मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना पाकिस्तान से होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed