फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   fifa u-17 wc 2017: spain will face mali in second semifinal at Mumbai

FIFA U-17 WC: मुंबई में होगा स्पेन के टिकी-टका और माली की आक्रामक शैली का मुकाबला

Thu, 26 Oct 2017 02:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 26 Oct 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
fifa u-17 wc 2017: spain will face mali in second semifinal at Mumbai
स्पेनिश फुटबॉल टीम - फोटो : FIFA

फीफा अंडर-17 विश्वकप अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। बुधवार को मुंबई में खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल में पिछले बार की उपविजेता माली की स्पेन से भिडंत होगी। एक तरफ जहां स्पेन के पारंपरिक टिकी टका स्टाइल का जादू दिखेगा तो वहीं दूसरी तरफ माली अपने तरीके की आक्रामक फुटबॉल खेलती दिखाई देगी। कलात्मक खेल का महारथी स्पेन जब आक्रामक तेवरों वाले माली से भिड़ेगा तो यह फुटबाल की दो अलग अलग शैलियों का मुकाबला होगा ।

विज्ञापन


यूरो अंडर 17 चैम्पियन स्पेन टिकी टाका यानी छोटे छोटे पास वाली फुटबाल खेलता है जबकि अफ्रीकी चैम्पियन माली मुक्तप्रवाह वाले आक्रामक खेल का जादूगर है। दोनों टीमें पहला मैच हारने के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंची। स्पेन को पहले मैच में दक्षिण अमेरिकी चैम्पियन ब्राजील ने हराया जबकि माली को लातिन अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी पराग्वे ने मात दी 
विज्ञापन


रात आठ बजे मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले से इस बार के दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला होगा। जिसका मुकाबला कोलकाता में शाम 5 बजे ब्राजील और इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। तीन बार की उपविजेता स्पेन और एक बार की उपविजेता के बीच मुकाबला बेहद रोचक होने के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट की शुरुआत हार के साथ की थी। इसके बाद संभलते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। स्पेन ने टूर्नामेंट में अधिकांश मैच कोच्चि में खेले हैं वहीं माली ने ग्रुप के मुकाबले मुंबई के इसी मैदान पर खेले हैं जिसका फायदा निश्चित तौर पर बुधवार को  सेमीफाइनल में मिलेगा। इससे पहले माली के दोनों ही मैचों में बारिश ने बाधा पहुंचाई थी। क्वार्टर फाइनल में गुवाहाटी में घाना के खिलाफ गीले मैदान में उन्होंने जीत हासिल कर सेमीफाइनल का सफर तय किया। 


तीन बार की यूरो अंडर 17 चैम्पियन स्पेन को अफ्रीकी प्रतिद्वंद्वी की रफ्तार का माकूल जवाब देना होगा। पहले मुकाबले में ब्राजील से मात खाने के बाद स्पेन ने कोई और गलती नहीं की। ब्राजील से हारने के बाद स्पेन ने नाइजर और उत्तर कोरिया को आसानी से हराया जबकि फ्रांस ने उसे कड़ी चुनौती दी लेकिन अबेल रूइज के पेनल्टी गोल पर उसने जीत दर्ज की। माली के डिफेंडरों को रूइज के अलावा ला रोजिता पर भी लगाम लगानी होगी। दूसरी ओर माली के लासाना एन डियाए अभी तक पांच गोल कर चुके हैं। उसके पास हादजी ड्रेम और जेमूसा टी जैसे खतरनाक स्ट्राइकर भी हैं। ऐसे में स्पेन के लिए अफ्रीकी तेजी का सामना करने में परेशानी पेश आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed