फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Fifa Qualifier 2022 Lionel Messi played just 15 minutes against Uruguay Argentina won by Angel Di Maria goal

Fifa Qualifier: उरुग्वे के खिलाफ सिर्फ 15 मिनट खेले मेसी, एंजेल डि मारिया के गोल से जीता अर्जेंटीना

Sat, 13 Nov 2021 10:07 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोंटेवीडियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोंटेवीडियो Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 13 Nov 2021 10:07 AM IST
सार

फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैच में 12 अक्तूबर को अर्जेंटीना ने उरुग्वे को 1-0 से हरा दिया। अर्जेंटीना की तरफ से एंजेल डि मारिया ने खेल के छठे मिनट में गोल किया। इस मुकाबले में लियोनेल मेसी सिर्फ 15 मिनट खेले। 

विज्ञापन
Fifa Qualifier 2022 Lionel Messi played just 15 minutes against Uruguay Argentina won by Angel Di Maria goal
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर में शुक्रवार को अर्जेंटीना और उरुग्वे के बीच मैच खेला गया। मोंटेवीडियो में हुए इस मुकाबले में अर्जेंटीना ने उरुग्वे को 1-0 से हराया। इस दौरान अर्जेंटीना की तरफ एंजेल डि मारिया ने गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस मैच की खास बात यह रही कि स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी सिर्फ 15 मिनट ही खेल पाए।

विज्ञापन

उरूग्वे ने किया बेहतर प्रदर्शन

पिछले महीने अर्जेंटीना से 3-0 से हारने वाले उरुग्वे ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्जेंटीना के सामने चुनौती पेश की। लेकिन इसके बावजूद अपने घरेलू दर्शकों के आगे खेल रहे उरुग्वे को निराशा हाथ लगी। इस दौरान उन्हें कई मौके मिले जिनका फायदा नहीं उठा पाए। उधर मैच जीतने के बाद अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कोलोनी ने कहा, कभी-कभी बस आपको जीतना होता है और हम उसमें कामयाब हो जाते हैं, लेकिन हम अच्छा नहीं खेले फिर भी जीत मायने रखती है। 
विज्ञापन


डि मारिया ने किया छठे मिनट में गोल

उरुग्वे के खिलाफ खेले गए मैच का नतीजा उस समय निर्धारित हो गया था जब अर्जेंटीना की ओर से बेहतरीन खेल दिखाते हुए डि मारिया ने छठे मिनट में गोला दागा। इस दौरान उरुग्वे के युवा खिलाड़ी जोकिन पिकरेज पेनाल्टी कॉर्नर आसपास एरिया पर गेंद पर नियंत्रण नहीं रख पाए और डि मारिया ने गोलकीपर फर्नांडों मुस्लेरा को छकाते हुए गेंद को गोल पोस्ट में डाल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 मिनट खेले मेसी

इस मुकाबले में अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी मुश्किल से 15 मिनट खेल पाए। लेकिन इस दौरान वह अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। मेसी चोट के चलते अपने क्लब पेरिस सेंट जर्मन के लिए दो मैच नहीं खेल पाए थे। इस मुकाबले में जब करीब खेल 15 मिनट का बचा था तब वह मैदान पर जियोवानी लो सेल्सो की जगह आए। अर्जेंटीना कुल मिलाकर लगातार 26 मैच जीत चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed