{"_id":"5e3a6cb38ebc3ee59a6af756","slug":"fiba-asian-cup-qualifier-postponed-due-to-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के कारण चीन में बास्केटबॉल एशियन कप क्वालीफायर का मुकालबा टला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना वायरस के कारण चीन में बास्केटबॉल एशियन कप क्वालीफायर का मुकालबा टला
Wed, 05 Feb 2020 12:51 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन को अपने देश में इंटरनेशनल बास्केटबॉल फेडरेशन (एफआईबीए) एशिया कप 2021 के दो क्वालीफायर मुकाबले खेलने हैं। इनमें से एक मुकाबले को कोरोना वायरस के चलते टाल दिया गया है।
विज्ञापन
यह मुकाबला 24 फरवरी को मलेशिया के खिलाफ खेला जाना था। यह जानकारी एफआईबीए ने बुधवार को दी है। चीन में कोरोनावायरस से अब तक 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी। छह हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
एफआईबीए के मुताबिक, चीन को जापान के साथ भी 21 फरवरी को एक क्वालिफाई मुकाबला खेलना है। यह अपने तय समयानुसार ही होगा। मलेशिया के खिलाफ मुकाबला कब होगा, इसकी जानकारी जल्द दी जाएगी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के कारण चीन को कई टूर्नामेंट गंवाने पड़े हैं। टोक्यो ओलिंपिक के लिए महिला एशियन फुटबॉल, बॉक्सिंग और बास्केटबॉल क्वालीफायर मुकाबला यहीं खेला जाना था, लेकिन वायरस के कारण इसे दूसरे देशों में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं, बैडमिंटन मास्टर्स टूर्नामेंट को टाल दिया गया है।