{"_id":"5d6506048ebc3e0142325764","slug":"feroz-shah-kotla-stadium-to-be-renamed-arun-jaitley-cricket-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम रखा जाएगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम रखा जाएगा
Wed, 28 Aug 2019 01:12 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 28 Aug 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
अरुण जेटली
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देते हुए दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने मंगलवार को बड़ा फैसला लिया है। अब फिरोजशाह कोटला स्टेडियम अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से पहचाना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसका नया नामकरण 12 सितंबर को एक समारोह में किया जाएगा। इसमें एक स्टैंड का नाम भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम पर भी रखा जाएगा जिसकी पूर्व में घोषणा की गई थी। डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा, ‘वह अरुण जेटली का सहयोग और प्रोत्साहन था जो कि विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, ऋषभ पंत और कई अन्य खिलाड़ियों ने भारत को गौरवान्वित किया।'
विज्ञापन
जेटली को स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने और दर्शक क्षमता बढ़ाने के साथ विश्वस्तरीय ड्रेसिंग रूम बनवाने का श्रेय जाता है। समारोह जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री कीरेन रिजे्जू भी हिस्सा लेंगे। याद हो कि लंबे अरसे तक डीडीसीए के अध्यक्ष भी रह चुके जेटली का निधन 24 अगस्त को दिल्ली एम्स में हुआ था।