फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   fawad ahmed inches closer to ashes dream in australia

पाकिस्तान का यह शरणार्थी, बनने जा रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर

Fri, 07 Jun 2013 06:52 PM IST
सिडनी
सिडनी Updated Fri, 07 Jun 2013 06:52 PM IST
विज्ञापन
fawad ahmed inches closer to ashes dream in australia

पाकिस्तानी मूल के शरणार्थी फव्वाद अहमद को इंग्लैंड दौरे के लिए आस्ट्रेलिया ए टीम में शामिल किया गया है, जिससे वह एशेज सीरीज खेलने के एक कदम और नजदीक पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया की संसद के निचले सदन में एक विधेयक पास किया गया है, जिसके आधार पर देश में रह रहे विदेशी क्रिकेटरों को टॉप खिलाड़ियों में शामिल किया जा सकता है तथा इसी के साथ वह देश की नागरिकता पाने के भी योग्य हो जाएंगे।
विज्ञापन


ऐसे में एशेज सीरीज से पूर्व फव्वाद के आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल होने की सभी औपचारिकताएं भी पूरी होने की उम्मीद है।

31 वर्षीय लेग स्पिनर वर्ष 2010 में कम अवधि के वीजा पर आस्ट्रेलिया आए थे। लेकिन महिला अधिकारों के लिए काम करने वाली एक समाजसेवी संस्था से जुड़ होने के कारण उन्हें पाकिस्तान में जान का खतरा था जिसके आधार पर वह आस्ट्रेलिया में शरणार्थी कैंप में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक भारतीय भी है रेस में
फव्वाद अहमद की तरह एक भारतीय भी आस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में तेजी से जगह बनाने की ओर है। भारतीय मूल के तेज गेंदबाज गुरिंदर संधु को आस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया था जहां उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

फव्वाद की तरह 19 साल के संधु को भी वेस्ट इंडीज के खिलाफ पीएम एकादश में शामिल किया गया था। संधु के खेल से क्रिकेट आस्ट्रेलिया के चयनकर्ता खासे प्रभावित हैं और उन्हें कंगारू टी में शामिल करने का मन बना रहे हैं। वह आस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम में जगह पाने वाले भारतीय मूल के पहले क्रिकेटर हैं।
 

'सपना सच होने जैसा'
फव्वाद ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि मेरे लिए यह सपना पूरा होने जैसा है। ऐसा लग रहा है कि आप खुली आंखों से सपना देख रहे हैं। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि आस्ट्रेलिया में साढ़े तीन साल गुजारने के बाद ऐसा कुछ होगा। मैं यहां एक शरणार्थी के तौर पर आया था लेकिन यहां का नागरिक बनकर टीम के लिए खेलना सपने जैसा है।

इस बीच आस्ट्रेलिया ए टीम में फव्वाद को शामिल करने पर मुख्य चयनकर्ता जान इनवेरारटी ने कहा कि फव्वाद एक बढ़िया स्पिन गेंदबाज हैं। हमें उम्मीद है कि वह टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही साथ हमें यह भी उम्मीद है कि वह जल्द ही देश के नागरिक बन जाएंगे और एशेज में भी हमारे साथ होंगे।

बिग बैश से भी जुड़े फव्वाद
पाक में जन्में फव्वाद ने पाकिस्तान में 2005 में पहली बार एबटाबाद टीम के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेली। हालांकि दो मैच के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। फिर 2009 में उन्हें फिर से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में बुलाया गया। इस बार उन्होंने कायदे-आजम ट्राफी में पाकिस्तान कस्टम्स के लिए खेला।
 
फव्वाद ने 2010 में पाकिस्तान छोड़ दिया और शार्ट स्टे वीजा पर आस्ट्रेलिया आ गए। मेलबर्न विश्वविद्यालय के लिए खेलने के बाद उन्होंने अपनी गेंदबाजी से स्थानीय क्रिकेट संस्थाओं को खासा प्रभावित किया।


मेलबर्न रेनग्रेड्स ने उनके साथ बिग बैश के लिए करार किया। उन्होंने इस टी-20 टूर्नामेंट में अपना पहला मैच जनवरी 2013 को खेला। इसके बाद उन्हें वेस्ट इंडीज के खिलाफ पीएम एकादश में शामिल किया गया।
 
फव्वाद आस्ट्रेलिया की प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड में विक्टोरिया के लिए खेल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed