फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Fast bowler Harsit Rana has been added to India squad for the England Test series as cover

IND vs ENG: हर्षित राणा को कवर के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किया गया, पहले मैच के लिए लीड्स पहुंची टीम

Tue, 17 Jun 2025 09:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 17 Jun 2025 09:42 PM IST
सार

हर्षित ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 18 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी गई थी। 23 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने भारत के लिए अब तक दो टेस्ट, पांच वनडे और एक टी20 मुकाबला खेला है।

विज्ञापन
Fast bowler Harsit Rana has been added to India squad for the England Test series as cover
हर्षित राणा - फोटो : PTI

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले तेज गेंदबाज हर्षित कवर के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वह टीम के अन्य सदस्यों के साथ ट्रेन से लीड्स पहुंचे जहां भारत को 20 जून से पहला टेस्ट मैच खेलना है। हर्षित भारत ए टीम का हिस्सा थे और उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट में हिस्सा लिया था। 
विज्ञापन

18 सदस्यीय टीम में नहीं मिली थी जगह 
हर्षित ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 18 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी गई थी। 23 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने भारत के लिए अब तक दो टेस्ट, पांच वनडे और एक टी20 मुकाबला खेला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, हर्षित को कवर के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किया गया है और वह आज टीम के साथ लीड्स पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के साथ आए नजर 
हर्षित को टीम के बाकी सदस्यों के साथ लीड्स रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते देखा गया। टीम लंदन से लीड्स पहुंची है। पहला टेस्ट 20 जून को हेडिंग्ले में शुरू होगा। भारत ने बेकेनहैम में भारत ए के खिलाफ इंट्रा-स्क्वाड मैच खेला, जो इस सीरीज के लिए उनका एकमात्र अभ्यास मैच था। इससे पहले हालांकि केएल राहुल, करुण नायर, यशस्वी जायसवाल, शार्दुल ठाकुर, ध्रुव जुरेल और नीतीश रेड्डी जैसे खिलाड़ी ए टीम के साथ इंग्लैंड पहुंचे थे। ये सभी खिलाड़ियों इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए के मैच का हिस्सा थे।
विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है...
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर और उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed