फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Fans will be permitted to watch T20 WC matches says Cricket Australia

खुशखबरी: अगर T-20 विश्व कप होता है तो खाली स्टेडियम में नहीं बल्कि दर्शकों के बीच होंगे मैच

Sat, 20 Jun 2020 03:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 20 Jun 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
Fans will be permitted to watch T20 WC matches says Cricket Australia
वर्ल्ड टी-20 - फोटो : ट्विटर

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निक होकले ने शनिवार को कहा कि अगर टी-20 विश्व कप के लिए 15 टीमों को देश में प्रवेश की अनुमति दी जा सकती है तो प्रशंसकों को भी स्टेडियम में लाइव मैच देखने से रोका नहीं जाएगा। होकले ने केविन रोबर्ट्स की जगह ली जिन्हें हाल में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने निकाल दिया था जो वित्तीय परेशानियों से जूझ रहा है।

विज्ञापन


कोविड-19 महामारी के कारण टी-20 विश्व कप के इस साल के अंत में आयोजन के लिए अलग-अलग संभावनाओं को ढूंढा जा रहा है जिसमें से एक में इस टूर्नामेंट की मेजबानी खाली स्टेडियम में करना भी है, लेकिन होकले ने कहा कि दर्शकों को अनुमति दी जाएगी, हालांकि अभी खिलाड़ियों, अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ के साथ 15 टीमों की मेजबानी करना ‘पेचीदा’ लग रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि आईसीसी के टूर्नामेंट को स्थगित किया जा सकता है।
विज्ञापन


होकले ने जब पूछा गया कि क्या वह दर्शकों के बिना विश्व कप को होते हुए देखना चाहेंगे तो उन्होंने क्रिकेट डॉट कॉम डॉ एयू से कहा, ‘सच्चाई यह है कि हाल के हफ्तों में हमने इसके बारे में ज्यादा चीजें समझी हैं और इसके अनुसार अंतरराष्ट्रीय यात्रा से पहले दर्शकों के आने की संभावना अधिक है। हमारी सबसे बड़ी चुनौती देश में 15 टीमों को लाने की है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘अगर मैं इसकी तुलना किसी द्विपक्षीय दौरे से करूं तो आप सिर्फ एक टीम को लाने की बात करते हो और फिर मैच खेलते हो, लेकिन 15 टीमों को लाने की संभावना और साथ ही एक शहर में एक ही समय में छह या सात टीमों का होना, यह काफी ज्यादा पेचीदा मामला है।’


जब उनसे विशेष रूप से पूछा गया कि सीमाओं के खुलने पर अगर 15 टीमों को ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करने की अनुमति दी जाए, इसके बाद दर्शकों को अनुमति दी जाएगी तो उन्होंने कहा, ‘जी, हम यही सोच रहे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed