फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Fans will be back in stadium in india after eight months against New Zealand

फैंस की वापसी: आठ महीने बाद स्टेडियम में जाकर मैच देख सकेंगे फैंस, जानिए क्या है गाइडलाइन और नियम

Wed, 10 Nov 2021 05:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 10 Nov 2021 05:17 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में दर्शकों को मैदान में आने के अनुमति होगी। हालांकि मैदान की क्षमता के अनुसार 50 फीसदी या 70 फीसदी दर्शक ही मैदान में आ सकेंगे। 

विज्ञापन
Fans will be back in stadium in india after eight months against New Zealand
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में दर्शक मैदान में आ सकेंगे, लेकिन उन्हें कुछ शर्तों का पालन करना होगा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 वर्ल्डकप के बाद टीम इंडिया 17 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। साथ ही दर्शकों को भी मैदान में आने की अनुमति दी गई है। मार्च 2021 के बाद यह पहला मौका है, जब भारत में दर्शकों को स्टेडियम में जाकर क्रिकेट मैच देखने की अनुमति दी गई है। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में दर्शकों को स्टेडियम में जाने की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन


इंग्लैंड और यूएई सहित कई देशों में पहले ही दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति मिल चुकी है, लेकिन भारत में कोरोना की दूसरी लहर के चलते दर्शकों के मैदान में आने पर रोक लगी हुई थी। अब देश में बड़ी संख्या में लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है, जिसके बाद सीमित संख्या में दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति दी जा रही है। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड का भारत दौरा 17 नवंबर से शुरू होगा। पहले दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 मैच होंगे। इसके बाद दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। 

क्या है गाइडलाइन 
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 17 नवंबर को जयुपर में खेला जाएगा। दर्शक मैदान में आकर इस मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। हालांकि उन्हें दर्शकों को मैदान के अंदर प्रवेश दिया जाएगा, जिन्होंने कम से कम कोरोना वैक्सीन का एक डोज लगवा लिया हो। इसके बाद दूसरा मैच रांची में होगा। यहां मैदान की क्षमता के 50 फीसदी दर्शकों को आने की अनुमति दी जाएगी। वहीं कोलकाता में होने वाले तीसरे मैच में 70 फीसदी दर्शक स्टेडियम में जाकर मैच देख सकेंगे। कोलकाता के  ईडन गार्डंस स्टेडियम की दर्शक क्षमता 68 हजार दर्शकों की है। ऐसे में 47 हजार के करीब लोग यहां मैदान में जाकर सीरीज का आखिरी टी-20 मैच देख सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


22 महीने से पाबंदियों के बीच हो रहे मैच
भारत में कोरोना महामारी होने के बाद से क्रिकेट मैच में कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई हैं। भारत ने जनवरी 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो सीरीज खेली थी। उसमें आखिरी बार पूरी क्षमता के अनुसार दर्शकों को आने की अनुमति दी गई थी। इसके बाद कोरोना के चलते दक्षिण अफ्रीका के साथ सीरीज रद्द हुई और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट और टी-20 सीरीज में दर्शक मैदान पर लौटे थे। हालांकि पूरी क्षमता के अनुसार दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति नहीं थी और खिलाड़ी भी बायो बबल का हिस्सा रहे हैं। अब भारत में कोरोना का असर कम होने और टीकाकरण बढ़ने के बाद फिर से दर्शकों के लिए मैदान खोले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed