{"_id":"602fad2c8ebc3ee91b5c4bf4","slug":"fans-will-be-back-in-pakistan-super-league-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान सुपर लीग में होगी दर्शकों की वापसी, पूर्व कप्तान सरफराज बोले- दर्शकों के बिना कोई मजा नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान सुपर लीग में होगी दर्शकों की वापसी, पूर्व कप्तान सरफराज बोले- दर्शकों के बिना कोई मजा नहीं
Fri, 19 Feb 2021 05:51 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 19 Feb 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) टी-20 टूर्नामेंट शनिवार से जब यहां शुरू होगा तो कोरोना वायरस महामारी के बाद पाकिस्तान के क्रिकेट स्टेडियमों में पहली बार दर्शकों की वापसी होगी। सरकार ने पीएसएल के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को स्टेडियमों की कुल क्षमता के 20 प्रतिशत दर्शकों की अनुमति दे दी है। दर्शकों के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखना और मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इस फैसले का मतलब है कि कराची के नेशनल स्टेडियम में 7500 और लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 5500 दर्शक मैच देख पाएंगे।
विज्ञापन
क्वेटा ग्लैडिएटर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद ने कहा, ‘दर्शकों के बिना कोई मजा नहीं है। यह बहुत अच्छी खबर है कि हम लंबे समय बाद अपने दर्शकों के सामने खेलेंगे।' महामारी के दौरान पीसीबी ने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो अंतरराष्ट्रीय श्रृंखलाओं का आयोजन किया, लेकिन ये मैच खाली स्टेडियमों में खेले गए थे। इसके अलावा वह 200 से अधिक घरेलू मैचों का जैव सुरक्षित वातावरण में आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन