{"_id":"6334790bb261067eb978bbd8","slug":"fans-get-angry-on-jasprit-bumrah-injury-says-he-played-14-matches-for-mumbai-indians","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: बुमराह के दूसरी बार चोटिल होने पर फूटा फैंस का गुस्सा, कहा- मुंबई के लिए तो पूरे 14 मैच खेले थे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: बुमराह के दूसरी बार चोटिल होने पर फूटा फैंस का गुस्सा, कहा- मुंबई के लिए तो पूरे 14 मैच खेले थे
Wed, 28 Sep 2022 10:10 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 28 Sep 2022 10:10 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले बुमराह के चोटिल होने पर फैंस ने नाराजगी जाहिर की है। कुछ फैंस ने आईपीएल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने मुंबई के लिए तो पूरे 14 मैच खेले थे।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के पहले मैच में जसप्रीत बुमराह नहीं खेले। कप्तान रोहित ने बताया कि अभ्यास के दौरान उन्हें पीठ में दर्द हो रहा था। इस वजह से उन्हें इस मैच में नहीं खिलाया गया है। वहीं, बीसीसीआई ने उनकी चोट के बारे में बताया कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है। टी20 विश्व कप से पहले बुमराह का चोटिल होना भारत के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने इस साल भारत के लिए सिर्फ पांच टी20 मैच खेले हैं और आखिरी दो मैचों में उनका प्रदर्शन आशा के अनुरूप नहीं रहा है।
बुमराह पीठ की चोट के चलते एशिया कप में भी नहीं खेले थे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने वापसी तो की पर अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए, अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले उनकी चोट का उबरना भारत के लिए चिंता का विषय है।
VIDEO: दक्षिण अफ्रीका ने 18 मिनट के अंदर गंवाए पांच विकेट, 11 सेकंड में देखें कैसे धराशाई हुई अफ्रीकी टीम

फैंस ने जताई नाराजगी
बुमराह की चोट भारत के लिए बड़ी परेशानी है। एशिया कप के बाद उनकी वापसी की उम्मीद लगाई गई थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में वह नहीं खेले। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी पहले मैच में वह टीम का हिस्सा नहीं थे। उनकी चोट की बात सामने आने के बाद फैंस ने इस पर नाराजगी जताई है। वहीं, कुछ फैंस ने कहा है कि शायद बुमराह की चोट ज्यादा गंभीर है और बीसीसीआई इसे छिपाने की कोशिश कर रहा है।
IND vs SA: लगातार दो छक्के लगाकर सूर्यकुमार ने तोड़ा धवन का रिकॉर्ड, अब बाबर-रिजवान को पीछे छोड़ने पर नजर
एक यूजर ने लिखा कि बुमराह एक बार फिर हल्की चोट की वजह से टीम से बाहर हैं। वह भारत के लिए कितने ही मैच छोड़ रहे हैं, लेकिन किसी तरह मुंबई के लिए सभी 14 मैच खेलने में सफल रहते हैं। यह चिंता का विषय है। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि एक बार फिर बुमराह और अर्शदीप की जोड़ी साथ में नहीं खेल पाई।