{"_id":"631afb18b3b7fb65805eff59","slug":"fans-demand-ban-on-asif-ali-after-misconduct-during-pak-vs-afg-asia-cup-2022-super-4-t20-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asif Ali: पहले बंदूक वाला जश्न फिर विपक्षी खिलाड़ी से धक्का-मुक्की, क्या इस पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगेगा बैन?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asif Ali: पहले बंदूक वाला जश्न फिर विपक्षी खिलाड़ी से धक्का-मुक्की, क्या इस पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगेगा बैन?
Fri, 09 Sep 2022 02:06 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 09 Sep 2022 02:06 PM IST
सार
एशिया कप के सुपर चार मुकाबले में पाकिस्तान के आसिफ अली और अफगानिस्तान के फरीद उलझ गए थे। इससे पहले आसिफ अली ने बंदूक वाले अंदाज में जश्न मनाया था। अब उन पर बैन लगाने की मांग हो रही है।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशिया कप 2022 में सुपर चार के एक मैच के दौरान अफगानिस्तान के फरीद अहमद से उलझने वाले पाकिस्तान के आसिफ अली पर बैन लगाने की मांग हो रही है। इस मैच में फरीद ने पहले आसिफ को आउट किया और उनके पास जाकर आक्रामक अंदाज में विकेट का जश्न मनाया। आसिफ को यह पसंद नहीं आया तो उन्होंने फरीद को दूर ढकेल दिया। इसके बाद आसिफ ने अपना बल्ला दिखाया और मारने के लिए तैयार हो गए थे। अंपायर और अफगानिस्तान के बाकी खिलाड़ियों ने आकर बीच-बचाव किया तो मामला शांत हुआ।
इस मामले को लेकर आईसीसी ने दोनों खिलाड़ियों की मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना भी लगाया है। हालांकि, यह पहला मामला नहीं है, जब आसिफ अली विवादों में आए हैं। इससे पहले उन्होंने टी20 विश्व कप के दौरान अपने बल्ले को बंदूक के अंदाज में पकड़ा था और इस तरह से जश्न मनाया था, मानो बंदूक चला रहे हों। इस मामले पर उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी, लेकिन अब फैन उन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
अफगानिस्तान के क्रिकेटर गुलबदीन नाइब ने भी लिखा कि आसिफ अली ने यह मूर्खतापूर्ण काम किया, उन्हें टूर्नामेंट से पूरी तरह बैन कर देना चाहिए। कोई भी गेंदबाज जश्न मना सकता है, लेकिन इस तरह किसी को शारीरिक नुकसान पहुंचाना ठीक नहीं है।
एक अन्य फैंस ने लिखा कि इससे पहले आसिफ अली ने टी-20 वर्ल्डकप में बंदूक सेलिब्रेशन किया था, तब आईसीसी ने कोई एक्शन नहीं लिया था। अब वह मारपीट पर उतारू हो रहे हैं, उन पर बैन लगाया जाना चाहिए।

क्या है मामला?
एशिया कप के सुपर चार राउंड में पाकिस्तान का दूसरा मैच अफगानिस्तान के साथ था। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बनाए थे, लेकिन पाकिस्तान को मुश्किल में डाल दिया था। आखिरी 10 गेंद में पाकिस्तान को जीत के लिए 20 रन की जरूरत थी। टीम के आठ विकेट गिर चुके थे और पाकिस्तान को जीत दिलाने की पूरी आसिफ अली पर थी। उन्होंने 19वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद गेंदबाज फरीद ने उनके पास जाकर आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। आसिफ को यह पसंद नहीं आया और उन्होंने फरीद को धक्का देकर खुद से दूर कर दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ी भिड़ गए। कहासुनी भी हुई। मामला इतना बढ़ गया कि अंपायर को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा।
इस घटना के बाद पाकिस्तान के नसीम शाह ने आखिरी ओवर की शुरुआती दो गेंदों में छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के फैंस भी मैच के बाद स्टेडियम में ही भिड़ गए थे।

#BanAsifAli For This pic.twitter.com/N66Ra7cycM
— Thakur Abhi🇮🇳 (@thakurabhi112) September 7, 2022