{"_id":"572095ee4f1c1b0a61a91aee","slug":"fake-news-viral-about-shahid-afridi-s-daughter-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफरीदी की बेटी की मौत की खबर झूठी निकली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अफरीदी की बेटी की मौत की खबर झूठी निकली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 28 Apr 2016 01:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
बीते सोमवार को सोशल मीडिया हैंडलर फेसबुक पर एक छोटी बच्ची की सफेद कपड़ों में लिपटी तस्वीर ने यह हलचल पैदा कर दी कि शाहिद अफरीदी की छोटी बेटी नहीं रही। उक्त तस्वीर में बच्ची के पास लाल रंग के फूल भी रखे हुए थे।
विज्ञापन
इस खबर के तेजी से वायरल होने के बाद मीडिया में भी खबर आ गई कि अफरीदी की छोटी बेटी नहीं रही। क्रिकेट काउंट्री की रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि कुछ समय तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी कि वह अफरीदी की बेटी है या नहीं।
विज्ञापन
बाद में पता लगा कि तस्वीर में दिख रही बच्ची अफरीदी की बेटी नहीं है। सोशल मीडिया में लोगों ने कयास जताया था कि अफरीदी की बेटी लंबे समय से बीमार थी।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर अफरीदी की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।