{"_id":"5bef5e5bbdec22696a3aead0","slug":"faf-duplesis-takes-retirement-after-2020-t20-from-small-format-of-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाफ डुप्लेसिस टी-20 क्रिकेट को कहेंगे अलविदा, बताया कब लेंगे संन्यास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फाफ डुप्लेसिस टी-20 क्रिकेट को कहेंगे अलविदा, बताया कब लेंगे संन्यास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Nov 2018 05:48 AM IST
विज्ञापन
एबी डीविलियर्स और फाफ डू प्लेसी
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने शुक्रवार को कहा कि वह 2020 में ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप को अलविदा कह देंगे। 34 वर्षीय डुप्लेसिस ने दो बार 2014 और 2016 में विश्व टी-20 में अपने देश की अगुआई की की थी।
विज्ञापन
वह संन्यास लेने से पहले एक और टूर्नामेंट में खेलने के इच्छुक हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को होने वाले एकमात्र टी-20 से पहले उन्होंने यह घोषणा की। विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्तूबर से 15 नवंबर तक खेला जाएगा।
विज्ञापन
तीनों प्रारूपों में दक्षिण अफ्रीका की कमान संभाल रहे डुप्लेसिस ने 41 मैचों में 35.34 की औसत से 1237 रन बनाए हैं। गौरतलब है कि इसी साल डुप्लेसिस के साथी खिलाड़ी और बचपन के दोस्त एबी डीविलियर्स ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था।
विज्ञापन