फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Faf Du Plessis has done great things but we also need to look at future: South Africa Team Director 

भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच में फाफ नहीं कर रहे कप्तानी, अब टीम डायरेक्टर ने कही बड़ी बात

Wed, 11 Sep 2019 07:56 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 11 Sep 2019 07:56 AM IST
विज्ञापन
Faf Du Plessis has done great things but we also need to look at future: South Africa Team Director 
फाफ डु प्लेसिस

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के अंतरिम निदेशक इनोच एनक्वे ने कहा कि कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर उनका बोर्ड फाफ डु प्लेसिस के योगदान की सराहना करता है लेकिन यह समय क्विंटन डी कॉक के कप्तानी कौशल पर विश्वास जताकर भविष्य पर ध्यान देने का है। डुप्लेसिस अब भी टेस्ट टीम के कप्तान हैं लेकिन एनक्वे ने इस बात की ओर इशारा किया कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहता है।

विज्ञापन


एचपीसीए मैदान पर टीम के पहले मीडिया सत्र के दौरान एनक्वे ने कहा, 'कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर डुप्लेसिस के कद के बारे में हमें पता है। उसने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट में शानदार योगदान दिया है। लेकिन हमें भविष्य की योजना पर ध्यान देने की जरूरत है और हमें डी कॉक पर पूरा भरोसा है, जो टीम का नेतृत्व करने वाले हैं।' एनक्वे के साथ इस मौके पर डी कॉक भी मौजूद थे। एनक्वे ने कहा, 'हमारे पास एक अच्छा कप्तान है और भविष्य की मजबूत बुनियाद रखने के लिए यह अच्छा मौका है।'
विज्ञापन


भारत को मजबूत प्रतिद्वंद्वी मानते हुए एनक्वे ने उम्मीद जताई कि तीन मैचों की आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से प्रोटियाज को खुद को आंकने का मौका मिलेगा। एनक्वे ने कहा, 'यह नए अध्याय की शुरूआत है और हमारा ध्यान भारत के खिलाफ आगामी सीरीज पर होगा। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में जाने से पहले हम मजबूत आधार बनाना चाहेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डी काक को भारत में कई बार खेलने का अनुभव है जिससे काफी फायदा मिलेगा। एनक्वे ने कहा, 'हमारी टीम में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्हें अच्छा अनुभव है और कप्तान ने खुद भी भारत में काफी क्रिकेट खेला है। टीम में कुछ नये खिलाड़ी शामिल हुए हैं। यह रोमांचक है और हम कड़ी टक्कर देंगे।'

डी कॉक ने कहा कि दौरे की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि हम परिस्थितियों से कैसे सामंजस्य बैठाते हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला की पिच बल्लेबाजों को मदद करेगी। उन्होंने कहा, 'मैं यहां पहले भी आया हूं लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला। पिछली बार हम जब यहां थे तो पिच ने अच्छा बर्ताव किया था। रोहित शर्मा ने शायद उस मैच में शतक लगाया था लेकिन हम लक्ष्य का पीछा करने में सफल रहे थे। यह शायद अच्छा विकेट होगा। लेकिन हमें इसके बारे में ज्यादा नहीं पता हम जल्द ही परिस्थितियों के मुताबिक ढलना चाहेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed