{"_id":"602144758ebc3ed1b463884c","slug":"face-masks-and-social-distancing-mandatory-for-spectators-during-second-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvsENG: दूसरे टेस्ट में इन शर्तों के साथ दर्शकों को मिलेगी स्टेडियम आने की अनुमति","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvsENG: दूसरे टेस्ट में इन शर्तों के साथ दर्शकों को मिलेगी स्टेडियम आने की अनुमति
Mon, 08 Feb 2021 07:32 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 08 Feb 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
चेपॉक स्टेडियम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और इंग्लैंड के बीच 13 फरवरी से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के दौरान दर्शकों को चेहरे पर मास्क का इस्तेमाल करने के साथ सामाजिक दूरी को भी बनाकर रखना होगा। तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) ने सोमवार को दूसरे टेस्ट के लिए स्टेडियम आने वाले लगभग 15 हजार फैंस के लिए प्रोटोकॉल की घोषणा की। इसके मुताबिक, कोरोना के किसी भी लक्षण वाले दर्शक को स्टेडियम आने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
टीएनसीए की मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक, 'दूसरे टेस्ट के लिए स्टेडियम आने वाले दर्शकों को कुछ शर्तों का पालन करना होगा। दर्शकों को ऐसे मास्क का इस्तेमाल करना होगा, जिससे मुंह और नाक ढका रहे। स्टेडियम परिसर में हर समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालना करना होगा।' इसमें कहा गया, 'कोरोना के किसी भी लक्षण जैसे-बुखार, खांसी, जुकाम आदि को को दर्शाने वाले व्यक्ति स्टेडियम में प्रवेश देने से मना कर दिया जाएगा।'
विज्ञापन
वहीं, टीएनसीए अधिकारियों ने अपने बयान में कहा, 'दर्शकों को स्टेडियम के अंदर नस्लीय, धार्मिक या राजनीतिक गतिविधियों के अलावा अभद्र भाषा के इस्तेमाल के खिलाफ आगाह किया जाता है। इससे खेल में खलल पड़ सकता है और ऐसे व्यक्तियों से कानून के अनुसार निपटा जाएगा।' उन्होंने कहा, 'कोरोना और सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले सभी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने भी प्रशंसकों से किसी भी तरह की नस्लीय व्यवहार से दूर रहने का सुझाव देते हुए कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऑस्ट्रेलिया के हालिया दौरे के दौरान, भारत के कुछ खिलाड़ियों के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार किया गया था, जिसकी पुष्टि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी की थी।