{"_id":"65c1d822b1ff16cee70dbcff","slug":"fabian-allen-attacked-and-robbed-at-gunpoint-outside-team-hotel-says-report-2024-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Report: कैरिबियाई क्रिकेटर के साथ टीम होटल के बाहर हुई दिल दहला देने वाली घटना, गन पॉइंट पर छीना फोन और बैग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Report: कैरिबियाई क्रिकेटर के साथ टीम होटल के बाहर हुई दिल दहला देने वाली घटना, गन पॉइंट पर छीना फोन और बैग
Tue, 06 Feb 2024 12:39 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:39 PM IST
सार
SA20 लीग में पार्ल रॉयल्स फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे फैबियन के साथ दिल दहला देने वाली घटना उनके होटल के बाहर हुई। लुटेरों ने उन्हें रोका और जबरन उनका निजी सामान छीन लिया।
विज्ञापन
फैबियन एलन
- फोटो : WEST INDIES CRICKET
विस्तार
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर फैबियन एलन हाल ही में जोहानिसबर्ग में लूटपाट के शिकार हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हथियारों से लैस लुटेरों ने गन पॉइंट पर उनके साथ लूटपाट की और उनका फोन और बैग छीन ले गए। जमैका के 28 वर्षीय खिलाड़ी, जो वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका में जारी टी20 लीग में खेल रहे हैं उन्हें टीम होटल के बाहर निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
बाल-बाल बचे क्रिकेटर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, SA20 लीग में पार्ल रॉयल्स फ्रेंचाइजी की टीम का हिस्सा फैबियन के साथ यह घटना सैंडटन सन होटल के बाहर हुई। लुटेरों ने उन्हें रोका और जबरन उनका निजी सामान छीन लिया। इस घटना ने दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। हालांकि, इस घटना के दौरान ऑलराउंडर को शारीरिक तौर पर कोई क्षति नहीं पहुंची। वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग और क्रिकेट वेस्टइंडीज से जुड़े सूत्रों ने भी इस घटना की पुष्टि की है।
क्रिकेट वेस्टइंडीज के एक शीर्ष अधिकारी ने एक क्रिकेट वेबसाइट इस घटना का जिक्र करते हुए बताया कि मुख्य कोच आंद्रे कोली ने फैबियन एलन से संपर्क किया है। अधिकारी ने कहा, "हमारे मुख्य कोच आंद्रे कोली, जो जमैका के ही रहने वाले हैं, ने फैबियन से संपर्क किया। ओबेड मैकॉय (वेस्टइंडीज के एक अन्य खिलाड़ी) के माध्यम से सफलतापूर्वक संपर्क स्थापित किया गया। वह ठीक हैं।"

10 फरवरी को खेला जाएगा फाइनल
एलन के साथ हुई इस घटना के विषय में पार्ल रॉयल्स फ्रेंचाइजी की तरफ से अब तक कोई बयान नहीं दिया गया है। वहीं, एलन की तरफ से भी अब तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, खिलाड़ी के साथ हुई इस घटना ने सभी को चौंका कर रख दिया है। बता दें कि SA20 लीग का दूसरा सीजन प्लेऑफ चरण में पहुंच चुका है। इस लीग का फाइनल मुकाबला 10 फरवरी को खेला जाएगा जिसका एलिमिनेटर मैच सात फरवरी को होगा।