{"_id":"e5c7b182-4b5d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"expectation-of-nail-biting-match-as-pak-to-clash-against-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम चाहे जैसी हो, पाक के साथ होगी कांटे की टक्कर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम चाहे जैसी हो, पाक के साथ होगी कांटे की टक्कर
पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 21 Dec 2012 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक क्रिकेट टीम 25 दिसंबर से 6 जनवरी के बीच भारतीय टीम के साथ भारत में सीरीज खेलेगी। इस दौरान 2 टी20 और 3 वनडे खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी मुकाबला खेला जाता है तो टीम की काबिलियत और अनुभव दूसरे पायदान पर रहते हैं। इन दोनों टीमों के बीच मैच का रोमांच का दर्शक पूरा आनंद उठाते हैं। पाकिस्तानी टीम इस बार भारत दौरे पर 7 तेज गेंदबाजों के साथ आ रही है जबकि भारत ने अभी तक टीम नहीं घोषित की है।
विज्ञापन
पाक गेंदबाजी में सरप्राइज पैकेज
पाकिस्तान ने भारत दौरे के लिए टी20 और वनडे की टीम घोषित कर दी है। पाकिस्तान हर बार की तरह इस बार फिर तेज गेंदबाजी में सरप्राइज पैकेज के साथ आ रहा है। 2 मैचों की टी20 सीरीज में मोहम्मद इरफान और जुनैद खान ऐसे 2 तेज गेंदबाज हैं जिसके खिलाफ भारतीय टीम का कोई भी खिलाड़ी नहीं खेला है। मोहम्मद इरफान को सबसे लंबे क्रिकेटर का खिताब मिला है। इरफान की हाइट 7 फीट 1 इंच है। पंजाब प्रांत के रहने वाले इरफान दुनिया के सबसे लंबे क्रिकेटर के तौर पर मशहूर है।
विज्ञापन
पाक बल्लेबाजी पुराने कंधों के भरोसे
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम कभी अपने बल्लेबाजों के लिए प्रसिद्घ नहीं रही है। इस बार भी पाक टीम अपने पुराने धुरंधरों के भरोसे भारतीय जमीं पर बल्लेबाजी करने उतरेगी। टी20 में मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, कामरान अकमल, नासिर जमशेद और शाहिद अफरीदी पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी होगी। जबकि वनडे में पाकिस्तानी टीम ने अनुभवी यूनुस खान को शामिल कर अपनी बल्लेबाजी को और मजबूत किया है। इसके अलावा कप्तान मिसबाह भी बल्लेबाजी में पाक टीम के प्रमुख हथियार होंगे।
विज्ञापन
भारत के खिलाफ पाक टीम
टी20
मोहम्मद हफीज (कप्तान), अहमद शहजाद, असद अली, जुनैद खान, कामरान अकमल, मोहम्मद इरफान, नासिर जमशेद, सइद अजमल, शाहिद अफरीदी, शोएब मलिक, सोहेल तनवीर, उमर अकमल, उमर अमीन, उमर गुल, जुल्फिकार बाबर।
वनडे
मिसबाह उल हक (कप्तान), अनवर अली, अजहर अली, हरिस सोहैल, इमरान फरहत, जुनैद खान, कामरान अकमल, मोहम्मद हफीज, नासिर जमशेद, सइद अजमल, उमर अकमल, उमर गुल, वहाब रियाज, यूनुस खान ,जुल्फिकार बाबर।