फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ex IPL Chairman Rajeev Shukla Blames BCCI CoA on Team India busy Schedule

व्यस्त शेड्यूल के लिए राजीव शुक्ला ने सीओए को ठहरया जिम्मेदार, कहा- विराट की चिंता जायज

Fri, 24 Jan 2020 04:16 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 24 Jan 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
Ex IPL Chairman Rajeev Shukla Blames BCCI CoA on Team India busy Schedule
विराट कोहली-राजीव शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने गरुवार को व्यस्त शेड्यूल को लेकर कहा था कि अब हम उस स्थिति के निकट पहुंच रहे हैं कि सीधे स्टेडियम पर लैंडिंग करके खेलना होगा। आईपीएल के पूर्व चेयरमैन राजीव शुक्ला ने विराट की इस चिंता को सही बताया है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि विनोद राय की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई की प्रशासनिक कमेटी (सीओए) ने भारतीय टीम के लिए बेहद खराब शेड्यूल बनाया है। खिलाड़ियों को हर दौरे पर परिस्थितियों में ढलने और आराम के लिए कुछ समय मिलना जरूरी है।
विज्ञापन


राजीव शुक्ला ने ट्वीट कर लिखा कि मैं कोहली की बात से सहमत हूं। टीम इंडिया का क्रिकेट कैलेंडर काफी व्यस्त और तकलीफ देने वाला है। लगातार मैच या सीरीज नहीं होनी चाहिए। खिलाड़ियों को थोड़ा आराम और परिस्थितियों में ढलने के लिए समय मिलना चाहिए। सीओए को कार्यक्रम तय करने से पहले इस बात का ध्यान में रखना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलने के महज पांच दिन बाद टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मैच खेलने उतरी। अन्य विदेशी दौरों के मुकाबले इस टूर में भारतीय टीम को तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं मिला पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed