फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   EX Indian Pacer Atul wasan says virat was under pressure since t20 WorldCup debacle

Virat Captaincy Resignation: वो खुद रन नहीं बना रहे थे और दूसरों पर उंगली उठा रहे थे, पूर्व भारतीय गेंदबाज ने बताई विराट के कप्तानी छोड़ने की वजह

Wed, 19 Jan 2022 10:28 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 19 Jan 2022 10:28 AM IST
सार

विराट के कप्तानी छोड़ने पर अतुल वासन ने कहा है कि पिछले दो सालों से विराट खुद कप्तानी पारी नहीं खेल रहे थे और बाकी खिलाड़ियों पर उंगली उठा रहे थे। उनका कप्तानी छोड़ना तय था। इसमें उन्हें कोई आश्चर्य नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
EX Indian Pacer Atul wasan says virat was under pressure since t20 WorldCup debacle
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विराट कोहली तीन महीने के अंदर तीनों फॉर्मेट के कप्तान के पद से हट चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने सितंबर में एलान किया था कि वो टी-20 वर्ल्डकप के बाद इस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ देंगे। उन्होंने आठ नवंबर को बतौर कप्तान अपना आखिरी टी-20 मैच खेला। इसके बाद दिसंबर में बीसीसीआई ने उनसे वनडे की कप्तानी छीन ली और जनवरी 2022 में विराट ने टेस्ट टीम की कप्तानी भी छोड़ दी। इस बीच सितंबर में ही विराट ने आईपीएल की कप्तानी छोड़ने का एलान कर दिया था। अब वो किसी भी फॉर्मेट में किसी भी टीम के कप्तान नहीं हैं। 
विज्ञापन


कोहली ने जब 15 जनवरी को टेस्ट की कप्तानी छोड़ने का एलान किया था तो सभी खिलाड़ी और क्रिकेट फैंस चौक गए थे, लेकिन अतुल वासन को यह सुनकर कोई आश्चर्य नहीं हुआ। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा है कि टी-20 वर्ल्डकप में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद विराट कोहली के ऊपर काफी दबाव था और वनडे की कप्तानी जाने की वजह से उन्होंने टेस्ट की कप्तानी छोड़ी है। 
विज्ञापन


दो महीने से दबाव में थे कोहली
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में वासन ने कहा "मुझे कोई आश्चर्य नहीं हुआ। मुझे आश्यचर्य तब हुआ था, जब धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के बीच में ही संन्यास का एलान कर दिया था। टी 20 विश्व कप में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद पिछले कुछ महीनों से चीजें जिस तरह से चल रही थीं, इस वजह से विराट पर दबाव था। वो खुद रन नहीं बना रहे थे और बाकी खिलाड़ियों पर उंगली उठा रहे थे। एक कप्तान के रूप में मैं उनके इस फैसले का समर्थन करता हूं, लेकिन समस्या यह है कि वो पहले आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहे थे, लेकिन पिछले कुछ सालों में उनकी बल्लेबाजी कुछ खास नहीं थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


2023 वर्ल्डकप में कप्तानी करना चाहते थे विराट
अतुल वासन ने बताया कि विराट ने सिर्फ टी-20 की कप्तानी इसलिए छोड़ी थी, क्योंकि वो 2023 वनडे वर्ल्डकप में कप्तानी करना चाहते थे और भारत को जीत दिलाना चाहते थे। कोहली अब तक कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं और वो 2023 में जीत के साथ कप्तानी छोड़ना चाहते थे, लेकिन बीसीसीआई ने उनके टी-20 की कप्तानी छोड़ने के फैसले को गलत तरीके से लिया और उन्हें वनडे की कप्तानी से हटा दिया। इसके बाद विराट ने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी और अब अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed