फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ex BCCI umpire translates Laws of Cricket into Hindi

पूर्व अंपायर का कमाल, MCC की वेबसाइट पर हिंदी में दिखे क्रिकेट के नियम

Sun, 26 Jul 2020 08:48 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 26 Jul 2020 08:48 AM IST
विज्ञापन
Ex BCCI umpire translates Laws of Cricket into Hindi
Cricket Rule Book - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिकेट के नियमों के बारे में अब हिंदी में भी पढ़ने को मिलेगा। क्रिकेट के नियमों का संरक्षक (कस्टोडियन) माने जाने वाले मेलबर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) की आधिकारिक वेबसाइट पर पहली बार हिंदी में सभी नियम उपलब्ध हैं। इस काम को अंजाम दिया है पूर्व अंपायर राजीव रिसोड़कर ने। घरेलू क्रिकेट में 19 साल अंपायरिंग करने वाले मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के सदस्य रिसोड़कर ने क्रिकेट की रूल बुक का अनुवाद हिंदी में किया है।

विज्ञापन


एमसीसी की स्थापना 1787 में हुई थी। तब से ही यह संस्था क्रिकेट के नियमों के बनाती और इसमें बदलाव भी करती है। रिसोड़कर ने एमसीसी के लॉ ऑफ क्रिकेट (2017 कोड सेकेंड एडिशन 2019) का हिंदी में अनुवाद किया है। यह एमसीसी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हो गई है। राजीव रिसोड़कर ने 1997 से 2016 तक घरेलू क्रिकेट में अंपायरिंग की। फिलहाल वो बीसीसीआई के अंपायरिंग प्रशिक्षकों के पैनल (लेवल-3) में शामिल हैं। 
विज्ञापन


रिसोड़कर ने कहा कि बीसीसीआई के प्रस्ताव पर मैंने क्रिकेट की रूल बुक का हिंदी में अनुवाद किया, ताकि क्रिकेट फैंस इस खेल के बारे में और अधिक जान सकें। उन्होंने बताया कि रूल बुक का हिंदी में अनुवाद करने में उन्हें एक महीने का समय लगा। उन्होंने कहा कि इससे हिंदी बोलने वाले अंपायरों को फायदा होगा, वो आसानी से अब क्रिकेट के नियमों को समझ पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed