फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Everton Weekes: Cricketers mourning on the death of great batsman

दिग्गजों की यादों में वीक्स, वेस्टइंडीज की मशहूर 'डब्ल्यू तिकड़ी' के आखिरी बल्लेबाज थे एवर्टन

Thu, 02 Jul 2020 02:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 02 Jul 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Everton Weekes: Cricketers mourning on the death of great batsman
एवर्टन वीक्स - फोटो : ट्विटर

अपने जमाने के दिग्गज क्रिकेटर और वेस्टइंडीज की मशहूर 'डब्ल्यू तिकड़ी' के आखिरी बल्लेबाज सर एवर्टन वीक्स का बुधवार को निधन हो गया। वह 95 साल के थे। वीक्स ने सर क्लाइड वाल्कॉट और सर फ्रैंक वारेल के साथ मिलकर पचास के दशक में विश्व क्रिकेट का सबसे मजबूत बल्लेबाजी क्रम तैयार किया था। उन्हें कैरेबियाई क्षेत्र में खेलों का 'जनक' भी कहा जाता है।

विज्ञापन


वीक्स, वाल्कॉट और वारेल का जन्म बारबाडोस में अगस्त 1924 से लेकर जनवरी 1926 तक 18 महीनों के अंदर हुआ था और इन तीनों ने 1948 में तीन सप्ताह के अंदर टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। वारेल का 1967 और वालकॉट का 2006 में निधन हो गया था। ब्रिजटाउन का राष्ट्रीय स्टेडियम इन तीनों के नाम पर 'थ्री डब्ल्यूज ओवल' के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट वेस्टइंडीज ने ट्वीट किया, 'हम अपने आइकन, एक दिग्गज, हमारे नायक सर एवर्टन वीक्स के निधन से दुख में डूबे हुए हैं। उनके परिवार, मित्र और दुनिया भर के कई क्रिकेट प्रशंसकों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।'



वीक्स ने अपने करियर में 48 टेस्ट मैच खेले जिसमें 58.61 की औसत से 4455 रन बनाए, जिसमें 15 शतक शामिल हैं। उनके नाम पर लगातार पांच पारियों में शतक जमाने का अनोखा रिकॉर्ड है जो 1948 से अब भी बना हुआ है। उनका 58.61 का औसत टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ दस औसत में शामिल है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ जमैका में चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में 141 रन बनाने के बाद भारतीय दौरे में 128, 194, 162 और 101 रन बनाए। वह छठवीं पारी में शतक जमाने के करीब थे, लेकिन चेन्नई में खेले गए मैच में 90 रन पर आउट हो गए थे।



भारतीय गेंदबाजों को वीक्स ने हमेशा अपने निशाने पर रखा था। उन्होंने भारत के खिलाफ दस टेस्ट मैचों में 106.78 की औसत से 1495 रन बनाए जिसमें सात शतक शामिल हैं। वीक्स ने अपना सर्वोच्च स्कोर 207 रन भी भारत के खिलाफ 1953 में पोर्ट स्पेन में बनाया था। वीक्स ने कोच, विश्लेषक, टीम मैनेजर और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के मैच रेफरी के रूप में भी अपनी छाप छोड़ी। वह आईसीसी हॉल ऑफ फेम के सदस्य भी थे।



मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। एमसीसी ने बयान में कहा, 'सर एवर्टन वीक्स के निधन से एमसीसी और लॉर्ड्स में हर कोई दुखी है।' वीक्स ने 22 साल की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ केनसिंगटन ओवल में पदार्पण किया और इसके दस साल बाद 1958 में पाकिस्तान के खिलाफ पोर्ट आफ स्पेन में अपना अंतिम टेस्ट मैच खेला था। क्रिकेट वेस्टइंडीज के अध्यक्ष रिकी स्किरिट ने कहा कि वीक्स एक भद्रजन और बेहतरीन इंसान थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed