फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Euro 2020: Team India wicketkeeper Rishabh Pant spotted at England vs Germany Euro 2020 Round of 16 game fans ask Why no mask

Euro 2020: बिना मास्क पहने फुटबॉल मैच देख रहे थे पंत, फैंस ने कहा- अपने गेम पर फोकस करो

Wed, 30 Jun 2021 10:20 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 30 Jun 2021 10:20 AM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों ग्रेट ब्रिटेन में छुट्टियां मना रही है। इस दौरान कई क्रिकेटर्स अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। वहीं मंगलवार को टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत यूरो कप में इंग्लैंड और जर्मनी के बीच खेले गए फुटबॉल मैच को देखने पहुंचे। 

विज्ञापन
Euro 2020: Team India wicketkeeper Rishabh Pant spotted at England vs Germany Euro 2020 Round of 16 game fans ask Why no mask
ऋषभ पंत - फोटो : Twitter@RishabhPant17

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने के बाद भारतीय टीम तीन सप्ताह के ब्रेक पर है। ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ी ग्रेट ब्रिटेन के अलग-अलग शहरों में छुट्टियां बिता रहे हैं। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के चलते 14 जुलाई को बायो-बबल में प्रवेश करेगी। वहीं इन दिनों इंग्लैंड में यूरो कप 2020 खेला जा रहा है। इस दौरान भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड और जर्मनी के बीच खेले गए फुटबॉल मैच देखने पहुंचे। 

विज्ञापन


टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बाहर समय बिता रहे थे। वहीं रोहित शर्मा भी अपने परिवार के साथ बाहर जाकर मस्ती की। मंगलवार को टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज लंदन में इंग्लैंड और जर्मनी के बीच खेले जा यूरो कप मैच का लुत्फ उठाते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


इसके बाद ऋषभ पंत ने अपने कुछ दोस्तों के साथ ट्विटर पर तस्वीर शेयर की। पंत ने ट्वीट कर लिखा, इंग्लैंड और जर्मनी के बीच मैच देखने का अनुभव रहा। उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया में भूचाल आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन



इस तस्वीर के पोस्ट करने के कुछ देर बाद पंत की टाइमलाइन पर फैंस की तरफ से कमेंट्स और सवालोंं की बाढ़ आ गर्ई। जिनमें ज्यादातर फैंस ने पंत से ये सवाल पूछा गया कि उन्होंने मास्क क्यों नहीं पहना था। कुछ फैन्स ने उनको नसीहत देते हुए कहा, जाओ अपने गेम पर फोकस करो। हालांकि इस यूरो कप मुकाबले में इंग्लैंड ने जर्मनी पर 2-0 से जीत दर्ज की। मैच के दौरान पंत तीन शेरों वाली जर्सी पहने अपनी पसंदीदा टीम को चीयर कर रहे थे। आइए देखते हैं कि पंत के बारे फैंस ने क्या कहा?



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed